राकेश बेदी बेटी रिद्धिमा से जुड़ी प्यारी घटना याद कर हुए भावुक, हाल ही में हुई है शादी

हाल ही में, एक्टर राकेश बेदी ने अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राकेश बेदी बेटी रिद्धिमा से जुड़ी प्यारी घटना याद कर हुए भावुक, हाल ही में हुई है शादी

अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) की बेटी के रिसेप्शन में कई पुराने अभिनेता दोस्त एक साथ दिखाई दिए। इस फंक्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। राकेश बेदी की बेटी रिद्धिमा बेदी के रिसेप्शन में कई सितारों ने शिकरत की, जिसमें जॉनी लीवर, डेविड धवन, दिलीप जोशी और उनती पत्नी जयमाला जोशी समेत कई सेलेब्स शामिल थे। हाल ही में, एक्टर ने बेटी की शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

ridhima bedi

अपनी बेटी रिद्धिमा की शादी के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी कहते हैं, ''उनकी शादी 20 मार्च को हुई थी, जो दिल्ली में हुई थी। बाकी सारे फंक्शन वहीं हुए थे। इसके बाद हमने मुंबई में अपने दोस्तों और करीबी लोगों के लिए एक रिसेप्शन रखा था। मुंबई में उनकी शादी और रिसेप्शन के बीच का अंतर इसलिए था, क्योंकि हम चाहते थे कि, दूल्हा और दुल्हन थोड़ा घर बसा लें।"

rakesh bedi

(ये भी पढ़ें- सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की शर्टलेस फोटो, रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा ने बरसाया प्यार)

इस बारे में बात करते हुए कि, रिसेप्शन कैसे एक मस्ती भरा प्रोग्राम था, वह कहते हैं, "अपने दोस्तों से मिलना हमेशा अच्छा होता है। हमने इसका आनंद लिया। हम मिलते हैं लेकिन इस बार यह अलग था, क्योंकि यह मेरी बेटी के रिसेप्शन के लिए था और मैं अपनी खुशी अपने दोस्तों के साथ साझा कर रहा था।"

ridhima bedi

राकेश बेदी और उनकी बेटी के बीच एक खास रिश्ता है। हाल ही में, एक घटना को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी बेटी की शादी के बाद, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि, उसका टेडी बियर हमारे घर पर छूट गया है, इसलिए उन्होंने मुझसे उस टेडी बियर को दिल्ली वापस लाने का अनुरोध किया। मैं उसे लेकर जब प्लेन में बैठा तो, मैंने उन सभी खूबसूरत समयों को याद करना शुरू कर दिया ... उनके साथ वर्षों की कुछ प्यारी यादें। जिसने मेरी आंखों में आंसू ला दिए और आज भी इसे साझा करते हुए, मैं आंसू बहा रहा हूं।"

rakesh bedi

(ये भी पढ़ें- नई मां भारती सिंह ने बेटे गोला संग प्यारी तस्वीर की शेयर, मां के गले से लिपटे दिखे 'छोटे राजकुमार')

इसके पहले, रिद्धिमा के रिसेप्शन से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर दिलीप जोशी और राकेश बेदी बेहद करीबी दोस्त हैं। यही कारण है कि, वो अपने खास दोस्त की पार्टी में अपनी पत्नी जयमाला के साथ पहुंचे थे। सामने आई फोटो में सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। ​दिलीप जोशी जहां ब्लू शर्ट, ब्लैक पैंट और गोल्डन जैकेट पहने दिख रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी ग्रीन कलर के सिल्क सूट में नजर आ रही हैं। यहां देखें उनकी तस्वीरें।

jethalal

jethalal

इसके अलावा, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हम रिद्धिमा को खूबसूरत स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में अपने पति का हाथ थामे देख सकते हैं। वहीं, राकेश बेदी और दिलीप जोशी एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हुए हैं। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- सिंगर सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, नौवारी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, पिता बेटी के बीच एक अद्भुत रिश्ता होता है। ऐसा ही रिलेशनशिप राकेश बेदी और उनकी बेटी रिद्धिमा के बीच भी है। तो एक्टर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.