सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की शर्टलेस फोटो, रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा ने बरसाया प्यार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में, अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है, जिसपर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की शर्टलेस फोटो, रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा ने बरसाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि, वो एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करके अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

navya

पहले ये जान लीजिए कि, नव्या, श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा की बेटी हैं। वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक हेल्थकेयर पोर्टल चलाती हैं, जिसमें वो महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का समाधान करती हैं। वहीं, सिद्धांत ने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।

navya

(ये भी पढ़ें- सिंगर सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, नौवारी साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत)

अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने 24 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर एक शानदार तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफों के पुल भी बांधे जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच एक खास कमेंट ने हमारा ध्यान खींचा। वो किसी और का नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड नव्या का कमेंट है।

sddhant

फोटो को शेयर करते हुए सिद्धांत ने एक कविता भी लिखी है। उन्होंने लिखा, ''आज ज्यादा, कल हम कम थे...मैंने तुम्हें तब देखा था, जब मुझे कोई नहीं देखता था, आज तुम हो, और मैं भी यहां और ये नजरें हम पर, आज ज्यादा, कल कम थे...'' एक्टर की इस पोस्ट पर नव्या ने कोई कमेंट तो नहीं किया, लेकिन अपना 'लाइक' जरूर दे दिया। इससे एक बार फिर जाहिर है कि, दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। यहां देखें नव्या के लाइक का स्क्रीनशॉट।

navya

(ये भी पढ़ें- नई मां भारती सिंह ने बेटे गोला संग प्यारी तस्वीर की शेयर, मां के गले से लिपटे दिखे 'छोटे राजकुमार')

इससे पहले, नव्या ने भी अपनी एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की थी, जिसपर सिद्धांत का कमेंट आया था। दरअसल, नव्या ने 19 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से दुकान में सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग करते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसपर सिद्धांत ने कमेंट करते हुए एक मुर्गे का इमोजी बनाया था।

navya

navya

(ये भी पढ़ें- पति रणबीर कपूर की एक्स GF दीपिका पादुकोण को कॉपी करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं आलिया भट्ट)

फिलहाल, हमें तो इनकी ये नोक-झोक बेहद पसंद है। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.