Disha Vakani की नेट नर्थ: जानें 'TMKOC' के 1 एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती थीं 'दयाबेन'

यहां हम आपको 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे शायद आप अब तक अनजान होंगे।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Disha Vakani की नेट नर्थ: जानें 'TMKOC' के 1 एपिसोड के लिए कितनी फीस लेती थीं 'दयाबेन'

दिशा वकानी (Disha Vakani) टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में निभाए गए उनके किरदार 'दयाबेन' के लिए जाना जाता है। उनके ऑन-स्क्रीन पति दिलीप जोशी द्वारा अभिनीत 'जेठालाल' के साथ उनकी केमिस्ट्री को आज भी भारतीय टेलीविजन इतिहास के बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि, उन्होंने कई साल पहले शो से ब्रेक ले लिया था और अभी तक दर्शकों को उनकी वापसी का इंतजार है। 

खैर, यहां हम आपको दयाबेन यानी दिशा वकानी की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही उनके फैंस जानते होंगे।

DISHA VAKANI AKA DAYABEN

'TMKOC' के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख चार्ज करती थीं दिशा

यह 2017 की बात है, जब दिशा वकानी ने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने की घोषणा की थी। इतने सालों के बाद भी शो के मेकर्स उनके लिए कोई परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाए हैं। वैसे यह तो सही है कि उनका किरदार शायद ही कोई उस तरह निभा पाए या कहें कि अब दर्शक किसी अन्य एक्ट्रेस को दयाबेन के किरदार में पसंद नहीं करेंगे। दिशा वकानी वास्तव में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीढ़ थीं और ऐसे में वह अपने किरदार को निभाने के लिए एक एपिसोड के 1.5 लाख रुपए लेती थीं।।

दिशा वकानी की कुल संपत्ति

दिशा वकानी की नेटवर्थ पर चर्चा करने से पहले हम उनकी फिल्मोग्राफी के बारे में बात कर लेते हैं। इसका कारण यह है कि कई लोग उन्हें केवल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की वजह से ही जानते हैं, जो उन्हें उनकी फिल्मों और अन्य कामों के बारे में नहीं जानते। टेलीविजन पर 'दयाबेन' का किरदार निभाने से पहले भी दिशा वकानी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। इस लिस्ट में 'कमसिन: द अनटच्ड', 'फूल और आग', 'देवदास', 'मंगल पांडे: द राइजिंग', 'जोधा अकबर', 'सी कम्पनी', 'लव स्टोरी 2050' और ऐसी कई अन्य फिल्में शामिल हैं।

DISHA VAKANI AKA DAYABEN

Shailesh Lodha से Disha Vakani तक: 'TMKOC' के इन कलाकारों ने अचानक शो को कहा अलविदा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के अलावा, दिशा वकानी ने 'खिचड़ी', 'इंस्टेंट खिचड़ी', 'हीरो- भक्ति ही शक्ति है', 'आहट', 'सीआईडी' जैसे कई टीवी शोज में भी काम किया है। हालांकि, 'तारक मेहता..' शो से दिशा को घर-घर में पहचान मिली। इतने सारे प्रोजेक्ट्स में काम करने की बदौलत, दिशा ने अच्छी खासी कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट्स की मानें, तो दिशा की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपए है।

दिशा वकानी के पति मयूर पाडिया और उनकी बेटी

दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को बिजनेसमैन मयूर पाडिया के साथ शादी की थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। अपनी शादी के कुछ साल बाद 2017 में दिशा और मयूर ने अपनी बेटी के जन्म के साथ पहली बार मदरहुड अपनाया था। बेटी के जन्म के तुरंत बाद दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ले ली थी। बाद में 2022 में दिशा ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया था। तब से वे चकाचौंध से दूर अपनी फैमिली लाइफ जी रही हैं।

DISHA VAKANI AKA DAYABEN

DISHA VAKANI AKA DAYABEN

DISHA VAKANI AKA DAYABEN

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी की लव स्टोरीः मयूर पाडिया पर ऐसे आया था एक्ट्रेस का दिल

फिलहाल, दिशा वकानी की कुल संपत्ति और उनकी प्रोफेशनल जर्नी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.