'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी (Disha Vakani) दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनके बिजनेसमैन पति मयूर पाडिया और उनके भाई व अभिनेता मयूर वकानी ने इस खबर की पुष्टि की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Disha Vakani aka Dayaben

पहले ये जान लीजिए कि, दिशा वकानी ने साल 2015 में अपने बॉयफ्रेंड मयूर पांड्या (Mayur Padia) संग शादी की थी। शादी के दो साल बाद यानी साल 2017 में दिशा वकानी ने अपने घर बेटी स्तुति को जन्म दिया था और अब वह दूसरी बार मां बन चुकी हैं। 

Disha Vakani Daughter

(ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी की लव स्टोरीः मयूर पाडिया पर ऐसे आया था एक्ट्रेस का दिल)

शो में सुंदरलाल की भूमिका निभाने वाले दिशा के भाई मयूर वकानी ने 'ई-टाइम्स' से बातचीत में कहा, "मुझे खुशी है कि, मैं फिर से मामा बन गया। 2017 में दिशा को एक बच्ची हुई थी और अब वह फिर से मां बन गई हैं, और मैं बहुत खुश हूं।"

disha

हाल ही में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, दिशा के जल्द ही शो में वापसी करने की संभावना है। उन्होंने कहा था, "शो में जल्द ही उनके ट्रैक को पेश करने की हमारी योजनाएं हैं। मुझे नहीं पता कि, दिशा दयाबेन के रूप में वापस आएंगी या नहीं। चाहे वह दिशा बेन हों या निशा बेन, हम निश्चित रूप से शो में दया के किरदार को वापस लाएंगे।" इस बारे में पूछे जाने पर मयूर ने कहा, "दिशा शो में जरूर वापसी करेंगी। काफी समय हो गया है और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इकलौता ऐसा शो है, जिसमें उन्होंने इतने सालों तक अभिनय किया है। इसलिए कोई कारण नहीं है कि, उन्हें वापस नहीं लौटना चाहिए। हम सभी इंतजार कर रहे हैं कि, वह सेट पर काम पर वापस कब आएंगी।"

Disha Vakani With Husband

(ये भी पढ़ें: आदित्य नारायण की बेटी त्व्षिा के फोटोशूट का वीडियो आया सामने, मां श्वेता ने शेयर की नई फोटो)

दिशा आखिरी बार शो में दिखाई तब दी थीं, जब उन्होंने 2019 में एक एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह 2017 में अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद से शो से गायब हैं। शो में वापसी के सवाल पर उनके पति मयूर पाडिया ने कहा, "दिशा हमारे नवजात बेटे के साथ व्यस्त हैं और वह जल्द ही आपसे बात करेंगी।"

disha

फिलहाल, हमें दिशा वकानी की उनके बेटे के साथ की तस्वीर का इंतजार हैं। खैर! हम भी दिशा वकानी को दूसरी बार मां बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.