Disha Vakani उर्फ 'दयाबेन' नवरात्रि इवेंट में फैमिली संग आईं नजर, लहंगे में दिखीं गॉर्जियस

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी को अपनी के साथ एक नवरात्रि इवेंट में देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Disha Vakani उर्फ 'दयाबेन' नवरात्रि इवेंट में फैमिली संग आईं नजर, लहंगे में दिखीं गॉर्जियस

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हालांकि, अब वह शो में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनके फैंस को अभी भी उनकी वापसी का इंतजार है। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि दिशा के फैंस उनके हास्य और उनके शानदार गरबा मूव्स को मिस करते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दिशा ने 24 नवंबर 2015 को मयूर पाडिया से शादी की थी। कपल के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं।

दिशा वकानी फैमिली संग नवरात्रि इवेंट में आईं नजर

हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम फ़ीड पर स्क्रॉल करते समय हमारी नज़र दिशा वकानी के एक वीडियो पर पड़ी। वीडियो में दिशा को अपने पति मयूर पाडिया और बच्चों के साथ एक नवरात्रि कार्यक्रम में जाते हुए देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के लिए अभिनेत्री ने क्रीम कलर का नेट लहंगा पहना था, जिसमें चौड़ा बॉर्डर था। उन्होंने इसे पिंक कढ़ाई वाले ब्लाउज और एक मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

disha vakani

क्या 'TMKOC' की Disha Vakani उर्फ 'दयाबेन' 6 साल के ब्रेक के बाद इस 'दिवाली' शो में करेंगी वापसी? पढ़ें पूरी खबर

दिशा ने नेकलेस, झुमके, कड़ा, मिनिमल मेकअप, बिंदी और खुले बालों के साथ अपने लुक को निखारा था। इसके अलावा, हमें उनके बेटे की भी झलक मिली, जिसका जन्म पिछले साल हुआ था। बैकग्राउंड में दिशा के पति मयूर को अपने बेटे को गोद में लिए देखा जा सकता है, जो येलो कलर की ड्रेस में प्यारा लग रहा था। दूसरी ओर, मयूर ऑरेंज कलर के कुर्ते में अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने क्रीम कलर की धोती-पायजामा के साथ स्टाइल किया था।

disha vakani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

एक अन्य वीडियो में दिशा को अपने पति और बेटी के साथ कार्यक्रम में आरती करते देखा जा सकता है। वीडियो में हमें उनकी प्यारी बेटी स्तुति की भी झलक देखने को मिली। लाइट ब्लू कलर की रफ़ल-डिटेल्ड फ्रॉक पहने हुए बच्ची प्यारी लग रही थी। दिशा ने एक यूनिक हेयरबैंड के साथ अपनी बेटी के लुक को पूरा किया था। वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी बेटी का चेहरा पोंछते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि गर्मी के कारण उसे पसीना आ रहा था।

disha vakani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब दिशा वकानी के भाई ने एक्ट्रेस के दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में किया था खुलासा

दिशा वकानी और उनके पति मयूर पाडिया ने 2022 में अपने बेटे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस के भाई मयूर वकानी ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक स्पष्ट बातचीत में इस खबर की पुष्टि की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि वह फिर से मामा बन गए हैं। उनके शब्दों में, "मुझे खुशी है कि मैं फिर से मामा बन गया हूं। 2017 में दिशा को बेटी हुई और अब वह फिर से मां बन गई हैं और मैं फिर से मामा बन गया हूं। मैं बहुत खुश हूं।"

जब दिशा ने मयूर पाडिया से की थी शादी

बता दें कि 24 नवंबर 2015 को दिशा वकानी ने मयूर पाडिया के साथ सात फेरे लिए थे। अपने खास दिन के लिए अभिनेत्री पारंपरिक गुजराती दुल्हन बनी थीं। उन्होंने व्हाइट एंड रेड कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। दिशा ने अपने आउटफिट को रेड ब्लाउज, स्टेटमेंट ज्वेलरी और डेवी मेकअप के साथ स्टाइल किया था। वहीं, मयूर गोल्डन शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

Shailesh Lodha से Disha Vakani तक: 'TMKOC' के इन कलाकारों ने अचानक शो को कहा अलविदा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

disha vakani

(ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी की लव स्टोरीः मयूर पाडिया पर ऐसे आया था एक्ट्रेस का दिल)

फिलहाल, आपको दिशा के नवरात्रि इवेंट की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.