राम कपूर ने खरीदी 3.50 करोड़ रुपए की 'फरारी पोर्टोफिनो' कार, जानें खासियत

हाल ही में, टीवी एक्टर राम कपूर ने अपनी ड्रीम कार खरीद ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

राम कपूर ने खरीदी 3.50 करोड़ रुपए की 'फरारी पोर्टोफिनो' कार, जानें खासियत

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले टैलेंटेड एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) इन दिनों कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ में हर दिन नई उप​लब्धियां हासिल कर रहे हैं। राम कपूर ने हाल ही में अपने सपनों की कार खरीद ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

ram kapoor

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने 25 नवंबर 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में राम कपूर द्वारा खरीदी गई नई लाल रंग की फरारी कार दिख रही है। इस फोटो में उनके साथ उनकी पत्नी भी दिख रही हैं। पोस्ट के मुताबिक, राम कपूर ने फरारी के तीन टॉप मॉडल्स में से फरारी पोर्टोफिनो खरीदा है। इस 4 सीटर फरारी कार को भारत में लॉन्च किया गया था। फरारी कार की कीमत 3.50 करोड़ से लेकर 7.50 करोड़ रुपए के बीच है। जानकारी के मुताबिक, राम कपूर की पोर्टोफिनो कार की कीमत 3.50 करोड़ रुपए है। इसकी टॉप स्पीड तकरीबन 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अभिनेता राम कपूर लग्जरी कारों के बेहद शौकीन हैं। साल 2021 में उन्होंने ब्लू कलर की पोर्श 911 करेरा एस कार खरीदी थी, जिसकी कीमत तकरीबन 1.84 करोड़ रुपए है। 

ram kapoor

वहीं, साल 2021 में ही राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी गाडगिल ने अलीबाग में एक आलीशान हॉलिडे होम खरीदा था। 'ईटाइम्स' को दिए साक्षात्कार में राम कपूर ने कहा था कि, "मेरे पास गोवा और खंडाला में हॉलिडे होम हैं, इसलिए एक और खोजने का कोई कारण नहीं था, लेकिन साल 2017 से मैं एक प्रॉपर्टी की तलाश में था, जो दक्षिण मुंबई में मेरे घर का विस्तार होगा और अब अलीबाग तक पहुंच को देखते हुए मैंने सोचा कि यह घर खरीदना एक अच्छा विचार होगा। योजना ऐसी जगह घर खोजने की थी, जो बहुत दूर न हो, जहां मैं अपने परिवार के साथ वीकेंड पर आराम कर सकूं। गोवा और खंडाला बहुत ही सुंदर हैं, लेकिन वे घर के करीब नहीं हैं। यह एक ऐसा घर खरीदने का सपना था, जहां मैं अपने पोते-पोतियों को अपने समय का आनंद लेते देख सकूं।" यहां क्लिक करके देखें इनके आलीशान घर की तस्वीरें।

ram kapoor

राम कपूर और उनकी पत्नी की मुलाकात टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। कुछ दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 'वैलेंटाइन डे' के दिन यानी 14 फरवरी 2003 को शादी रचाई थी। इन्हें सिया नाम की एक बेटी और अक्स नाम का एक बेटा भी है। एक्टर अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। गौतमी गाडगिल और राम कपूर की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ram kapoor

फिलहाल, हम भी एक्टर को कार खरीदने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.