'रामायण' के अरुण गोविल की भाभी तबस्सुम का हुआ निधन, बेटे ने बताया- 'वह बिल्कुल ठीक थीं'

हाल ही में, भारत के प्रसिद्ध शो 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की भाभी व दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम का निधन हो गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

'रामायण' के अरुण गोविल की भाभी तबस्सुम का हुआ निधन, बेटे ने बताया- 'वह बिल्कुल ठीक थीं'

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और होस्ट तबस्सुम (Tabassum) का बीती शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। तबस्सुम 78 वर्ष की थीं। तबस्सुम बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं, जिन्हें सिनेमा की दुनिया में 'बेबी तबस्सुम' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक में खूब नाम कमाया है।

Tabassum

अभिनेत्री ने इस इंडस्ट्री में छोटी सी उम्र में कदम रख दिया था। तबस्सुम ने कम उम्र में ही कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। 40 और 50 के दशक में बतौर बाल कलाकार वह कई हिट फिल्मों में नजर आई थीं, जिनमें 'बहार' और 'जोगन' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, टीवी की दुनिया में भी उन्होंने कई शोज किए हैं।

Tabassum

हाल ही में, 'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक साक्षात्कार में तबस्सुम के बेटे होशंग गोविल ने दिल दहला देने वाली खबर की पुष्टि की और बताया कि अभिनेत्री बिल्कुल स्वस्थ थीं और उन्होंने हाल ही में एक शो के लिए शूटिंग की थी। उन्होंने कहा, “कल रात लगभग 8.40 बजे एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। वह बिल्कुल स्वस्थ थीं। हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी और अगले हफ्ते फिर से शूटिंग करने वाले थे। यह सब अचानक हुआ।"

Tabassum

इससे पहले, तबस्सुम को कोविड हुआ था, जिस कारण वह 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। हालांकि, उन्होंने वायरस से लड़ाई लड़ी और ठीक हो गई थीं, लेकिन उस समय इंटरनेट पर तबस्सुम को अल्जाइमर जैसी बीमारी होने की कई अफवाहें फैल रही थीं। फर्जी खबरों को खारिज करते हुए होशंग ने कहा आगे बताया, "मुझे इस बात से घृणा है कि लोग उनकी तस्वीर फैला रहे थे, अफवाह फैला रहे थे कि उन्हें अल्जाइमर है। ये बिल्कुल फर्जी है। उन्हें कोई हृदय रोग नहीं था, कोई मधुमेह नहीं था। वह बिल्कुल ठीक थीं।"

Tabassum

बता दें कि तबस्सुम, रामानंद सागर के प्रसिद्ध शो 'रामायण' में 'राम' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल की भाभी हैं। आज तबस्सुम हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी यादें हमेशा सबके जहन में रहेंगी। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.