आलिया भट्ट अस्पताल में भर्ती! एक्ट्रेस और रणबीर कपूर जल्द कर सकते हैं बेबी का वेलकम

हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द अपने बेबी को जन्म दे सकती हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट अस्पताल में भर्ती! एक्ट्रेस और रणबीर कपूर जल्द कर सकते हैं बेबी का वेलकम

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhattऔर रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। आलिया किसी भी वक्त अपने बेबी को जन्म दे सकती हैं। बॉलीवुड में आलिया की डिलीवरी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही आलिया कब मां बनेंगी, इस पर सबका ध्यान है, लेकिन वह क्षण अब दूर नहीं है। आलिया अपनी डिलीवरी के लिए आज यानी 6 नवंबर 2022 को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंच चुकी हैं। खबर है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। आइए आपको बताते हैं।

alia

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिलीवरी के लिए आज आलिया को सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यही नहीं, आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंच चुके हैं।

वीडियो देखने ​के लिए यहां क्लिक करें।

इसके पहले खबर आई थी कि आलिया नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक बेबी के जन्म दे सकती हैं। इसके मुताबिक आलिया को कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि आलिया के ससुर ऋषि कपूर ने भी इसी रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी, अब आलिया उसी जगह अपने बच्चे का जन्म देने जा रही हैं। 

alia

अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। जहां कुछ लोग इस खबर से खुश हुए थे, तो वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को इसके लिए ट्रोल भी किया था। इन दिनों आलिया पूरी तरह से अपनी प्रेग्नेंसी पर फोकस कर रही हैं। अब जबकि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं, तो फैंस को परिवार के साथ उस दिन का इंतजार है, जब वह अपने बच्चे को जन्म ​देंगी। मां बनने के बाद आलिया कम से कम एक साल के लिए मैटरनिटी लीव लेंगी। उन्होंने यह फैसला बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए लिया है।

Alia Bhatt

आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और रणबीर अपने बच्चे की जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करने की योजना बना रहे हैं। आलिया ने कहा था, "रणबीर बहुत खुश हैं, वह पहले से ही कह रहे हैं कि मैं समय निकालूंगा, ताकि आप काम पर जा सकें। मैं वापस आ सकता हूं और फिर आप समय निकाल सकती हैं। रणबीर इस जिम्मेदारी को साझा करके बहुत खुश हैं।''

alia

5 अक्टूबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने जल्द जन्म लेने वाले बच्चे के लिए गोद भराई की मेजबानी की थी। जिसके बाद होने वाली मां आलिया ने अपने खूबसूरत गोद भराई की झलकियां साझा की थीं। समारोह के लिए आलिया ने पीले रंग की अनारकली को चुना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

alia baby shower

फिलहाल, अब देखना होगा कि आलिया अपने बच्चे को कब जन्म देंगी। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.