दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस अंदाज को देख रणवीर सिंह ने कहा- 'डेथ ही हो गई'

हाल ही में, अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की ग्लैमरस फोटोज को देखकर एक प्यारा कमेंट किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस अंदाज को देख रणवीर सिंह ने कहा- 'डेथ ही हो गई'

बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच शादी के तीन सालों बाद भी एक-दूसरे के लिए गहरा प्यार देखने को मिलता है। मौजूदा समय में, बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की लिस्ट में इन दोनों का नाम भी शामिल है। दोनों एक-दूसरे को पाकर काफी लकी महसूस करते हैं और ये बात उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में भी जाहिर किया है।

deepika padukone

रणवीर और दीपिका 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थें। दोनों पहली बार संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में मिले थे। यहीं पर रणवीर पहली नजर में ही एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका के मन में ऐसी कोई बात नहीं थी। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था कि, दीपिका ही उनकी लेडीलव बनेंगी। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी।

deepika padukone

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के अलीबाग में हॉलिडे होम का काम शुरू! इंटीरियर डिजाइनर संग सामने आई फोटो)

रणवीर, अपनी हाजिर जवाबी और यूनिक ड्रेंसिग सेंस के लिए भी फेमस हैं। कपल द्वारा किए गए पोस्ट्स सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एक इवेंट में शिरकत की थी,जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 दिसंबर 2021 को शेयर की हैं। दीपिका ने इस इवेंट में ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ ब्लैक शीर साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी खूबसूरती के दीवाने उनके पति रणवीर ने, हमेशा की तरह उनकी तारीफ करते हुए उनकी फोटोज पर कमेंट किया। रणवीर ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "डेथ ही हो गई।" इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट की इमोजी भी बनाई हैं।

deepika padukone

deepika padukone

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में खरीदा आलीशान बंगला, जानें प्रॉपर्टी की डीटेल्स)

दीपिका कुछ दिन पहले फेमस 'फिल्म क्रिटिक' अनुपमा चोपड़ा के साथ चैट के लिए एक फिल्म कंपेनियन इवेंट में शामिल हुई थीं। वहां, दीपिका ने अपने काम और नियमित जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के बारे में बात की थी और बताया था कि, उन्हें अपना हर काम करना पसंद है, जैसे कि अपना बिस्तर बनाना और बहुत कुछ।

deepika padukone

दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी और इसमें रणवीर 'पूर्व क्रिकेटर कपिल देव' की भूमिका में होंगे। फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी 'रोमी भाटिया' का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट में पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, ​​हार्डी संधू, एमी विर्क भी शामिल हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा एक्ट्रेस 'द इंटर्न', ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', शाहरुख खान के साथ 'पठान' और प्रभास के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी।

deepika padukone

फिलहाल, हमें रणवीर और दीपिका का एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का ये तरीका बहुत पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.