By Shivakant Shukla Last Updated:
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी रिश्ते में होने की बात कबूल नहीं की है। भले ही दोनों ने हर बार यही बताया है कि वह बहुत करीबी दोस्त हैं, लेकिन उनके फैंस दोनों की बॉन्डिंग को देखकर इस बात को नहीं स्वीकार पाते हैं। वह अक्सर दोनों को जोड़कर ही देखते हैं।
विजय की फिल्म 'लाइगर' की को-एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 'कॉफी विद करण सीजन 7' में रश्मिका के साथ उनके रोमांस के बारे में संकेत दिया था। शो में अनन्या के साथ पहुंचीं जान्हवी कपूर ने भी अपने एक स्टेटमेंट ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था। जब उन्होंने कहा था कि विजय "व्यावहारिक रूप से शादीशुदा हैं।" इन सभी अटकलों के बीच रूमर्ड कपल के एक फैन पेज ने दूल्हा और दुल्हन के लुक में रश्मिका और विजय की इडिटेड फोटो शेयर की है और अब ये तेजी से वायरल हो रही है। कहने की जरूरत नहीं है कि प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी 'पसंदीदा जोड़ी' जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी।
विजय देवरकोंडा डाईहार्ड नाम के फैन पेज ने अपने पेज पर तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "विरोश" फैन-एडिटेड फोटो में विजय शर्माते हुए रश्मिका को पकड़े हुए हैं। जहां सफेद रंग की शेरवानी में विजय हैंडसम लग रहे हैं, वहीं रश्मिका हल्के सुनहरे रंग के लहंगे में गजब की लग रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह एडिटिंग एक दिन हकीकत में बदल जाएगी।" एक अन्य ने लिखा, "वाह, शानदार।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छी जोड़ी।"
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'गीता गोविंदम' (2018), 'चलो' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। फैंस इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, दोनों को अक्सर डिनर आउटिंग पर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जो आग में घी डालने का काम करता है।
'कॉफ़ी विद करण 7' में विजय ने रश्मिका के बारे में बात की थी और कहा था, ''हमने अपने जीवन के शुरुआती चरण में एक साथ दो फ़िल्में की हैं। वह एक प्यारी लड़की हैं और मैं वास्तव में उनका फैन हूं। हम वाकई बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम फिल्मों के माध्यम से बहुत सारे उतार-चढ़ाव साझा करते हैं, यह एक बंधन बन जाता है।''
रश्मिका और विजय के बारे में पहले कहा गया था कि दो साल की डेटिंग के बाद उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, दोनों कथित तौर पर अपने रोमांस को कायम रखे हुए हैं। 'ईटाइम्स' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, विजय अपनी पिछली रिलीज़ 'लाइगर' की विफलता से बहुत प्रभावित थे और तभी रश्मिका के साथ उनका संबंध फिर से ताजा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कुछ हफ्ते पहले एक साथ मालदीव में वेकेशन को एंजॉय किया था। जब रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर की थी बात, क्या कहा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, रश्मिका और विजय की ये फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।