रिसेप्शन: रिया कपूर ने पापा अनिल संग किया मस्ती भरा डांस, देखें पार्टी की झलकियां

न्यूली मैरिड कपल रिया कपूर और करण बुलानी की रिसेप्शन पार्टी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें व वीडियोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रिसेप्शन: रिया कपूर ने पापा अनिल संग किया मस्ती भरा डांस, देखें पार्टी की झलकियां

कपूर फैमिली में शादी का फंक्शन या फिर कोई भी फेस्टिवल बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन अभिनेता अनिल कपूर की बेटी व प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपनी प्राइवेट शादी से सभी को हैरान कर दिया था। सेलिब्रिटी स्टाइलिश रिया ने 14 अगस्त 2021 को फिल्म निर्माता करण बुलानी संग महज 30 करीबी लोगों की मौजूदगी में अपने पिता अनिल के बंगले पर शादी की थी।

Rhea Kapoor

शादी के बाद अनिल कपूर और सोनम कपूर ने न्यूली मैरिड कपल रिया-करण के लिए अपने जुहू स्थित बंगले पर एक प्राइवेट रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें फैमिली मेंबर्स से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कुछ खास लोगों तक ने शिरकत की। इस पार्टी में रिया की दोस्त मसाबा गुप्ता भी पहुंची, जिन्होंने रिया और करण की रिसेप्शन पार्टी की पहली झलक फैंस को दिखाई।

Rhea Kapoor And Karan Boolani Wedding

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने शादी में पहना था मोतियों का दुपट्टा, मां सुनीता की ज्वैलरी में लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

दरअसल, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रिया और करण की रिसेप्शन पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रिया और करण मुस्कुराहट के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने अपने सिंपल आउटफिट से खुद को सबसे अलग बनाया। रिया ने जहां फ्लोरल गाउन पहन रखा था, तो वहीं करण ने व्हाइट कलर के पायजामे के साथ ब्लैक एंड रेड कलर का कुर्ता पहना था। दोनों की ये तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है।

Rhea Kapoor And Karan Boolani Reception Photo

दुल्हन की बहन सोनम कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। दूसरी फोटो में वो अपनी एक दोस्त के साथ सेल्फी ले रही हैं। लुक की बात करें तो, सोनम कपूर ने ब्लैक कलर का प्लेन गाउन पहना था, जिसे उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। सोनम इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sonam Kapoor With Her Hubby Anand Ahuja

Sonam Kapoor With Her Friend

रिया की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में अनिल अपनी बेटी रिया के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रिया को व्हाइट गाउन में देखा जा सकता है, वहीं अनिल कपूर ग्रे कुर्ते के साथ मस्टर्ड पायजामे और जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। पिता-बेटी के इस डांस ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

सोनम की चचेरी बहन शनाया कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सोनम, अंशुला, खुशी समेत कई लोगों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा है, ‘फेवरेट’। साथ ही उन्होंने एक हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

(ये भी पढ़ें- खुशी कपूर कजिन रिया की रिसेप्शन पार्टी में 13,000 रुपये की ड्रेस के साथ एक लाख का बैग लिए आईं नजर)

फिल्म निर्देशक फराह खान भी रिया और करण की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वो अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

Anil Kapoor And Farah Khan

Anil Kapoor And Arjun Kapoor

वहीं, जान्हवी कपूर को भी रिसेप्शन पार्टी के लिए अनिल कपूर के बंगले में जाते हुए स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस स्काई ब्लू कलर के टॉप और व्हाइट कलर के पैंट में काफी सुंदर लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर और करण बुलानी की वेडिंग फोटो आई सामने, दुल्हन को रिंग पहनाते दिखे दूल्हे राजा)

तो ये थीं रिया और करण की रिसेप्शन पार्टी की झलकियां। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.