Rochelle Rao को अपनी गर्ल-गैंग से मिली ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी, केक से सजावट तक, सब था बेहद खास

हाल ही में, एक्ट्रेस रोशेल राव को अपनी दोस्तों से एक शानदार बेबी शॉवर पार्टी मिली, जिसकी उन्होंने कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rochelle Rao को अपनी गर्ल-गैंग से मिली ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी, केक से सजावट तक, सब था बेहद खास

'द कपिल शर्मा शो' फेम रोशेल राव (Rochelle Rao) और उनके पति कीथ सिकेरा (Keith Sequeira) ने 2 अगस्त 2023 को फैंस के साथ अपनी 'गुड न्यूज' शेयर की थी। कपल अपनी शादी के करीब 5 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा है। ऐसे में उनके साथ-साथ उनके दोस्त भी काफी खुश हैं। इस बीच, हाल ही में एक्ट्रेस को अपनी दोस्तों से एक बेबी शॉवर पार्टी मिली, जिसकी उन्होंने कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। 

रोशेल राव को अपनी दोस्तों से मिली बेबी शॉवर पार्टी, दिखाई झलक

6 सितंबर 2023 को रोशेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी गर्ल-गैंग द्वारा दी गई गोद भराई की पार्टी का एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत होने वाली मां से हुई। ब्लू एंड व्हाइट कलर के प्रिंटेड जंपसूट और मैचिंग जैकेट में रोशेल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और लहराते बालों के साथ पूरा किया था। वह एक सैश पहने हुए भी नजर आईं, जिस पर लिखा था 'मॉम टू बी'। इसके साथ ही, वीडियो में होने वाली मां के लिए प्यारी चीजों की सीरीज दिखाई गई है, जिसमें एक व्हाइट बैकग्राउंड, व्हाइट एंड ब्लू बैलून्स, ब्लॉक और बहुत सारी सुंदर चीजें शामिल हैं। 

Rochelle Rao

इसके साथ ही, हम एक पिंक और ब्लू कलर के तारों वाला केक भी देख सकते हैं, जिसके ऊपर एक एंजेल बेबी सो रहा है। इसके अलावा, बेबी शॉवर में टेस्टी फूड और कुछ खेलों का भी आयोजन किया गया था। कुल मिलाकर, होने वाली मां ने अपने करीबी लोगों के साथ बहुत अच्छा समय बिताया। इसे साझा करते हुए उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दोस्तों का आभार जताया।

Rochelle Rao

उन्होंने लिखा, "इस दौरान मुझे मेरे सभी दोस्तों ने बहुत आशीर्वाद और लाड़-प्यार दिया.. यहां एक और मिनी बेबी शॉवर की झलक है, जो मेरी गर्ल गैंग ने मेरे लिए आयोजित किया था! हमने भगवान से प्रार्थना करने के लिए समय निकाला और उन्हें सभी आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मुझे मेरी दोस्त ओशेबेक द्वारा बनाए गए एक सुंदर केक से सरप्राइज कर दिया (वैसे वह शहर के सबसे स्वादिष्ट और सुंदर केक बनाती है)। मैं आपको बता नहीं सकती कि इस समय मैं कितना धन्य और लाड़-प्यार महसूस कर रही हूं। आप सभी को धन्यवाद, आपने वास्तव में इसे मेरे लिए विशेष बना दिया।"

Rochelle Rao

जब कीथ और रोशेल ने होस्ट की अपनी बेबी शॉवर पार्टी

2 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेबी शॉवर पार्टी की एक मजेदार झलक साझा की थी। कपल ने अपने गोद भराई समारोह के लिए 'अबाउट-टू-पॉप' थीम को चुना था, जिसके लिए पूरे वेन्यू को रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ एक सिंपल-सोबर तरीके से सजाया गया था। 

स्पेशल डे के लिए कीथ ऑल-व्हाइट लुक में नजर आए थे। वहीं, रोशेल ने व्हाइट पंप शूज के साथ येलो कलर की ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल टियारा और न्यूड बेस मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। झलकियों में हमने व्हाइट एंड येलो फोंडेंट से सजा हुआ टू-टियर केक भी देखा था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Rochelle Rao

जानकारी के लिए बता दें कि कीथ और रोशेल ने मार्च 2018 में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी की थी और अब शादी के 5 साल बाद वे जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

फिलहाल, आपको कीथ और रोशेल के बेबी शॉवर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.