'साथ निभाना साथिया' फेम रुचा हसबनीस ने अपने बेटे के नाम और चेहरे का किया खुलासा

हाल ही में, पूर्व टीवी एक्ट्रेस रुचा हसबनीस ने अपने दूसरे बच्चे के नाम और चेहरे का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'साथ निभाना साथिया' फेम रुचा हसबनीस ने अपने बेटे के नाम और चेहरे का किया खुलासा

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में अपने किरदार 'राशी' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री रुचा हसबनीस (Rucha Hasabnis) ने 26 जनवरी 2015 को राहुल जगदाले से शादी की थी। शादी के चार साल बाद दोनों ने साल 2019  में एक बेटी रूही का स्वागत किया था। इसके बाद नवंबर 2022 में बेटे के आगमन के साथ उनका परिवार पूरा हो गया। अब एक्ट्रेस ने अपने लाडले के नाम और चेहरे का खुलासा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Rucha Hasabnis

रुचा हसबनीस ने बताया बेटे का नाम

दरअसल, 24 दिसंबर 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुचा की बेटी की बेटी अपने भाई को किस करती नजर आ रही है। वहीं उनके नन्हे प्रिंस स्वेडल में लिपटे हुए आराम फरमा रहे हैं। इसमें छोटे मुंचकिन का चेहरा भी साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, यह काफी रियल है। मिलिए हमारे नए एडिशन "RONIT" से।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसके पहले, 7 नवंबर 2022 को रुचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में हम उनके नवजात शिशु के नन्हे-नन्हे पैरों और एक बोर्ड को देख सकते हैं, जिस पर लिखा था, "तुम जादू हो।" इसके साथ रुचा ने कैप्शन में लिखा था, "रूही की साइडकिक आ गई है और यह एक लड़का है।" अगस्त 2022 में रुचा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उस पोस्ट को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

rucha

रुचा हसबनीस ने टीवी से लिया है ब्रेक

बता दें कि रुचा हसबनीस ने शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। तब से वह अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। रुचा ने अक्सर ये कहा है कि वह छोटे पर्दे पर लौटने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। वह अपनी बेटी के बड़े होने के वर्षों का आनंद लेना चाहती हैं और अब एक और आशीर्वाद के साथ रुचा बेहद खुश लग रही हैं।

rucha

फिलहाल, हमें तो रुचा हसबनीस के बेटे का नाम काफी अच्छा लगा। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.