सब्यसाची की प्लस साइज दुल्हन हेरिटेज लहंगे में लगीं सुंदर, मीनाकारी ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

हाल ही में, हम एक ऐसी प्लस साइज दुल्हन से मिले, जिन्होंने अपने हेरिटेज लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सब्यसाची की प्लस साइज दुल्हन हेरिटेज लहंगे में लगीं सुंदर, मीनाकारी ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

एक शादी दो आत्माओं और दो परिवारों का मिलन होता है, इसलिए सभी इसके लिए काफी एक्साइटेड होते हैं, लेकिन वह दुल्हन ही होती है, जो पूरी लाइमलाइट चुरा लेती है। दुल्हन ने अपनी शादी में कौन सी ड्रेस पहनी है, कैसी ज्वेलरी कैरी की है और कैसा मेकअप चुना है? हर किसी की नजर सिर्फ दुल्हन के लुक पर होती है। ऐसे में एक दुल्हन के लिए अपनी शादी में दुनिया की सबसे खूबसूरत दिखना एक चैलेंज की तरह होता है।

Bride With Groom

शादी की तारीख फिक्स होते ही होने वाली दुल्हनें खुद पर काम करना शुरू कर देती हैं। स्किन केयर से लेकर बॉडी को शेप में लाने तक, दुल्हन खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए काफी मेहनत करती है। हालांकि, ये प्लस साइज दुल्हनें होती हैं, जो समाज की परवाह किए बिना पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने वेडिंग लुक से लोगों को प्रेरित करती हैं। हाल ही में, हमें एक ऐसी ही प्लस साइज दुल्हन मिली, जिसने अपने लुक से पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी शादी में पहना बेबी पिंक कलर का लहंगा, कुंदन की ज्वेलरी के साथ किया स्टाइल)

Sabyasachi Bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ झील शाह से, जो एक वुमन वियर ब्रांड की सीईओ हैं। वह एक कलाकार और सलाहकार भी हैं। हाल ही में, दुल्हन ने अपने ‘जीवन के प्यार’ से मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी की थी। शादी के लिए दुल्हन ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ब्राइडल कलेक्शन का हेरिटेज लहंगा चुना था। उनके गोल्डन लहंगे में पॉप कलर की कढ़ाई के साथ सीक्विन लगे हुए थे। उन्होंने सिर पर रखे दुपट्टे से खुद को स्टाइल किया था।

Sabyasachi Bride with groom

Sabyasachi Bride

दुल्हन ने हैवी स्टेटमेंट ज्वेलरी छोड़ दी थी। उन्होंने लाल पत्थर और मीनाकारी-वर्क नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से अपने लुक को मिनिमल रखा था। उन्होंने अपने लुक को न्यूड-टोन्ड मेकअप, स्मोकी आईज और बेज लिपस्टिक से उभारा था। साथ ही उन्होंने अपने आधे बालों को बांधकर लुक में चार-चांद लगाए थे। 

Sabyasachi Bride

(ये भी पढ़ें- भारतीय दुल्हन निकी मेहरा ने पहना पाकिस्तानी डिजाइनर का घरारा, शादी के लिए चुना पेस्टल लहंगा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का रॉयल लुक काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- झील शाह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.