दुल्हन ने अपनी शादी में पहना बेबी पिंक कलर का लहंगा, कुंदन की ज्वेलरी के साथ किया स्टाइल

हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिन्होंने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। आइए आपको दिखाते हैं उनका पुरा लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना बेबी पिंक कलर का लहंगा, कुंदन की ज्वेलरी के साथ किया स्टाइल

एक समय था, जब दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग का जोड़ा पहनती थीं। आजकल ये ट्रेंड बदल चुका है। अब लड़कियां ज्यादातर लाइट कलर के आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। गुलाबी रंग से लेकर पीला, ग्रे और सफेद रंगों तक, दुल्हनें अपनी शादी में मिनिमलिस्टिक लुक चुन रही हैं।

bride

हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिन्होंने अपनी शादी में ऱॉयल के बजाय एक मिनिमलिस्टिक लुक चुना था। उन्होंने अपनी शादी के लिए बेबी पिंक कलर के लहंगे का चुनाव किया था, जिसे उन्होंने कुंदन ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। तो आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

bride

(ये भी पढ़ें- फाल्गुनी शेन पीकॉक के लाल लहंगे में राजकुमारी लगी दुल्हन, स्टोन ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद)

'हमारी ब्राइड ऑफ द वीक' लिपिका दुगर ने अपने सपनों के राजकुमार ऋषभ भंसाली के साथ भव्य शादी रचाई, ये एक अंतरंग समारोह था। गुलाबी और सफेद फूलों के कार्नेशन्स से सजाए जाने के कारण वेन्यू काफी खूबसूरत लग रहा था। शादी एक हरे-भरे बगीचे के बीच में हुई थी। दुल्हन ने सजावट के साथ मैच करने के लिए डिजाइनर जोड़ी 'मोनिका और करिश्मा' के लेबल 'जेड' से गुलाबी रंग का लहंगा चोली चुना था।

bride

उन्होंने मोतियों और सीक्विन के साथ गुलाबी रंग की सेल्फ एम्ब्रॉयडरी वाली बेबी पिंक कलर की चोली पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग फ्लेयर्ड लहंगे के साथ पेयर किया था। लहंगे में एक स्कैल्प्ड बॉर्डर था। उन्होंने अपने लुक को डबल दुपट्टे से स्टाइल किया था। एक दुपट्टा उनके कंधे पर बड़े करीने से टिकाया गया था, जिसमें एक सूक्ष्म कढ़ाई वाली स्कैल्प्ड हेमलाइन थी और दूसरा दुपट्टा उनके सिर पर टिकाया हुआ था।

bride

bride

दुल्हन लिपिका ने एक सुनहरे कुंदन ज्वेलरी सेट के साथ अपने लुक को निखारा था, जिसमें एक चौड़ा चोकर, सफेद स्टोन की बूंदों से सजा एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक चौड़ी माथा पट्टी, एक नथ, लाल और सफेद रंग की चौड़ी चूड़ियां थीं। उन्होंने अपने लुक को एक हल्के फाउंडेशन, सूक्ष्म स्मोकी आईज, कोहल्ड वॉटरलाइन, ब्लश गाल, पिंक लिपस्टिक और एक छोटी लाल बिंदी के साथ पूरा किया था।

bride

bride

bride

उनके दूल्हे ऋषभ की बात करें, तो उन्होंने सफेद रंग की बंदगला शेरवानी पहनी थी, जिसमें सफेद पायजामे के साथ सेल्फ एम्ब्रॉयडरी वर्क था और उन्होंने अपने लुक को पर्ल बीडेड कुंदन नेकपीस, एक खंजर और एक बेबी पिंक कलर के .दोशाला से कंप्लीट किया था। इस अवतार में वह बहुत सुंदर लग रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को पूरी तरह मैच किया था।

bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता)

फिलहाल आपको दुल्हन लिपिका का ये लहंगा कैसा लगा? हमें हमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.