कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में भी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood Celebrity) इस दौरान अपने घरों में समय बिता रहे हैं। सितारे पहली बार अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं, जिसे वो खूब इंजॉय करते दिख रहे हैं। घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रहे हैं।
करीना आए दिन अपने बेटे तैमूर का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। इस फोटो में सैफ अपने बेटे तैमूर के हेयर स्टाइलिस्ट बने नजर आ रहे हैं। वहीं फोटो पर करीना का कैप्शन भी काफी मजेदार है। इस फोटो में सैफ अली खान हाथ में कैंची लिए नजर आ रहे हैं, और उनके पास खड़े हैं तैमूर, दोनों शायद सामने किसी शीशे की तरफ देख रहे हैं। सैफ ने एक हाथ में कैंची तो दूसरे हाथ में तैमूर के बाल पकड़ रखे हैं। वहीं तैमूर भी बड़े आराम से पापा से बाल कटवा रहे हैं। इस तस्वीर में सैफ थोड़े नर्वस दिख रहे हैं तो वहीं तैमूर काफी रिलैक्स्ड दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)
करीना ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'किसी को हेयरकट चाहिए?'... इस फोटो में सैफ का अपने बेटे के लिए हेयर स्टाइलिश बनना और करीना का फोटो लेकर इस पर मजाक करना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (ये भी पढ़ें: अम्मी करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाई ये खास ज्वैलरी, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन)
बता दें कि करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर एंट्री की है, वह लगातार अपने बेटे की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वैसे भी तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। उनकी फोटोज से लेकर वीडियोज तक जैसे ही सोशल मीडिया पर आते हैं, देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इससे पहले करीना कपूर ने फिर से तैमूर और सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। जिसमें दोनों ही घर की दीवारों पर पेंटिंग करते नजर आ रहे थे। (ये भी पढ़ें: विरासत में नहीं मिला सैफ अली खान को भव्य पटौदी पैलेस, कहा- अपनी कमाई से वापस पाया)
करीना कपूर और सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बात हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह आखिरी बार जवानी जानेमन में दिखाई दिए हैं।
ऐसे में कहा जा रहा है कि तैमूर अली खान जल्द ही नए लुक नजर आएंगे। क्योंकि सैफ अली खान ने अपने बेटे का हेयरकट जो किया है। तो अब देखना होगा कि आखिर तैमूर का नया लुक कैसा होगा? फिलहाल, आपको ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
Loading...