Sakshi Dhoni ने दुबई में अपने पति MS Dhoni के साथ की पार्टी, 1.6 लाख की मिडी ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उन्हें कृति सेनन, नुपुर सेनन, स्टेबिन बेन, वरुण धवन व अन्य स्टार्स के साथ पार्टी करते देखा गया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sakshi Dhoni ने दुबई में अपने पति MS Dhoni के साथ की पार्टी, 1.6 लाख की मिडी ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) देश के ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका नाम उनके लाखों फैंस के दिलों में हमेशा अंकित रहेगा। उन्होंने कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को कई जीत दिलाई हैं। उनकी निजी जिंदगी भी उनके प्रोफेशनल फ्रंट की तरह ही काफी दिलचस्प है। 42 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने जीवन के प्यार साक्षी सिंह (Sakshi Dhoni) से शादी की है और उन्हें जीवा नाम की एक प्यारी बेटी का आशीर्वाद मिला है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने दुबई में की पार्टी 

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी मिडिल ईस्ट में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में, उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन के साथ पार्टी करते देखा गया, जिसमें नूपुर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन भी मौजूद थे। यही नहीं, वरुण धवन और 'बिग बॉस ओटीटी' फेम अब्दु रोज़िक भी पूर्व भारतीय कप्तान व उनकी पत्नी साक्षी के साथ पार्टी में नजर आए। सेलेब्स को दुबई के एक क्लब में पार्टी करते देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

dhoni

dhoni

dhoni

MS Dhoni की सासू मां Sheila Singh संभाल रही हैं क्रिकेटर की 800 करोड़ की 'धोनी एंटरटेनमेंट' कंपनी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने क्यूट अंदाज में दिया पोज

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी ग्रुप फोटो शेयर की है। हालांकि, जिस चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी अपने पति के साथ उनकी केमिस्ट्री। तस्वीर में साक्षी धोनी अपने प्यारे पति एमएस धोनी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं, जबकि माही ने बड़े प्यार से अपनी पत्नी को गले लगा रखा है। पार्टी के लिए क्रिकेटर की पत्नी ने पफी स्लीव्स, व्हाइट कॉलर और ब्लैक बो डिटेलिंग वाली एक सुंदर फ्लोरल प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस का चयन किया था। 

dhoni

उन्होंने काजल लगी आंखों व रेड लिप्स के साथ अपनी ग्लैमरस स्टाइल को सिंपल रखा था और अपने रेशमी बालों को खुला छोड़ दिया था। साक्षी ने अपने लुक को घड़ी से एक्सेसराइज़ किया था। दूसरी ओर, माही ब्लैक आउटफिट में व्हाइट शर्ट और कढ़ाई वाली स्ट्रेट-फिट पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को क्लासिक घड़ी से एक्सेसराइज़ किया था।

dhoni

MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें, सब्यसाची के लहंगे बेहद सुंदर लग रही थीं पत्नी Sakshi, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

साक्षी धोनी 1,65,249 रुपए की फ्लोरल मिडी ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

खैर, साक्षी की ड्रेस वास्तव में एक बेहतरीन फैशन चॉइस है, जिसे कई लोग अपने वार्डरोब में जोड़ना चाहेंगे। थोड़ा रिसर्च करने पर हमें पता चला कि उनकी एम्बेलिश्ड फ्लोरल-प्रिंट रेशम-जैक्वार्ड मिडी ड्रेस 'Alessandra Rich' ब्रांड की है। डिज़ाइनर ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, क्रीम कलर की इस ड्रेस की कीमत 1985 डॉली यानी 1,65,249 रुपए है।

sakshi

sakshi

MS Dhoni का लग्जरी बाइक कलेक्शन: विशाल गैराज बनाने से पहले पत्नी Sakshi से ली थी परमिशन, खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, एमएस धोनी और साक्षी धोनी की पार्टी की तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.