Sakshi Sindwani ने 'पजामा नाइट' में पहना ड्रामेटिक गाउन, लिप-लॉक के दौरान फ्लॉन्ट किया 'चूड़ा'

हाल ही में, इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी ने अपनी पजामा नाइट की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sakshi Sindwani ने 'पजामा नाइट' में पहना ड्रामेटिक गाउन, लिप-लॉक के दौरान फ्लॉन्ट किया 'चूड़ा'

पॉपुलर इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी (Sakshi Sindwani) ने 26 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड राघव अरोड़ा के साथ शादी की थी। तब से वह अपनी शादी के जश्न की अनदेखी झलकियां साझा कर रही हैं। एक बार फिर साक्षी ने अपनी शादी के बाद अपनी ग्लैमरस 'पजामा नाइट' की कुछ शानदार झलकियां साझा की हैं। 

साक्षी सिंधवानी अपनी 'पजामा नाइट' में कस्टम-मेड गाउन में दिखीं ग्लैमर

30 जनवरी 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर साक्षी सिंधवानी ने अपनी शादी के बाद के उत्सवों की झलकियां साझा कीं। नाइट के लिए दिवा ने डिजाइनर गौरव गुप्ता की शॉप से एक गढ़ा हुआ गाउन चुना था। उनके आउटफिट में दोनों तरफ कस्टम स्लीव्स के साथ-साथ एक ड्रामेटिक फ्लोई ट्रेल और सामने की तरफ जटिल स्टोन व सीक्विन एम्बेलिश्मेंट था।

Sakshi Sindwani

साक्षी सिंधवानी ने राघव अरोड़ा संग किया लिप-लॉक

अपने लुक को निखारने के लिए साक्षी ने रूबी और डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ा व ढेर सारी डायमंड रिंग्स पहनी थीं। ग्लैम मेकअप, विंग्ड लाइनर और हाई पोनीटेल ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। दूसरी ओर, उनके पति राघव ब्लैक कलर के शिमरी टक्सीडो में बेहद डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने कैमरे के लिए लिप-लॉक मोमेंट भी शेयर किया।

Sakshi Sindwani

तस्वीरें शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा, "हमारी शादी एक ग्लैमरस पजामा नाइट एक ड्रैग कॉन्सर्ट के साथ समाप्त हुई, जो किसी और ने नहीं बल्कि @sushantdivgikr ने किया था! और हम @vogueindia द्वारा अप्रूव्ड हैं!!! निश्चित रूप से शादी से मेरा पसंदीदा फैशन मोमेंट! यह @gauravguptaaofficial पर है कि वह इसे कैसे ईजी और ग्लैमरस बनाते हैं।"

Sakshi Sindwani

साक्षी ने अपनी कॉकटेल पार्टी में पहना था व्हाइट विक्टोरियन गाउन...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

साक्षी सिंधवानी ने अपनी शादी में पहना था मनीष मल्होत्रा का पिंक लहंगा

साक्षी सिंधवानी ने अपने डी-डे पर मनीष मल्होत्रा का पिंक लहंगा पहना था, जिसके साथ फुल स्लीव्स और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज था। दुल्हन ने अपने लुक को दो मैचिंग दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था, जिसमें से एक उनके कंधे पर था, जबकि दूसरे ने लंबे घूंघट के रूप में काम किया। अपने लुक को निखारने के लिए साक्षी ने हार्ट पेंडेंट, एक नथ और एक बड़े आकार की शीश पट्टी और चूड़ा के साथ एक बड़ा लेयर्ड नेकपीस चुना था। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट मेकअप और गुलाब की पंखुड़ियों की सजावट के साथ लो बन बनाकर पूरा किया था। वहीं, उनके दूल्हे राघव अरोड़ा व्हाइट शेरवानी में अच्छे दिख रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Sakshi Sindwani

साक्षी सिंधवानी और राघव अरोड़ा की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, साक्षी की पजामा नाइट की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.