सलमान खान का बर्थडे बैश: यूलिया वंतूर संग काटा यूनिक केक, एक्स GF संगीता बिजलानी को किया किस

यहां हम आपको अभिनेता सलमान खान के 57वें जन्मदिन के बैश की झलकियां दिखाने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सलमान खान का बर्थडे बैश: यूलिया वंतूर संग काटा यूनिक केक, एक्स GF संगीता बिजलानी को किया किस

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर 2022 को 57 साल के हो गए हैं और उन्होंने अपना जन्मदिन अपने करीबी दोंस्तों के साथ मनाया। हर बार अभिनेता अपने पनवेल फार्महाउस पर एक भव्य पार्टी की मेजबानी करते थे, जिसमें तमाम सितारे शामिल होते थे। हालांकि, इस बार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने बांद्रा में उनके लिए जन्मदिन की पार्टी की मेजबानी की और कई हस्तियों ने इसमें शामिल होकर पार्टी को खास बना दिया।

Salilm Khan Birthday Celebration

सलमान खान ने अपने बर्थडे पर काटा केक

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने पार्टी को होस्ट की। इस बीच, बर्थडे बॉय सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में वेन्यू में एंट्री की। अपने ऑल-ब्लैक लुक में वह बेहद कूल लग रहे थे। उन्हें काले रंग की स्वेटशर्ट और मैचिंग जींस पहने देखा गया। अभिनेता ने केक काटकर अपनी पार्टी की शुरुआत की और उन्हें सभी को धन्यवाद देते देखा गया।

salman

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने किया उनका चीयर 

सलमान खान के जन्मदिन के एक वीडियो में हम उन्हें केक काटते हुए देख सकते हैं। वीडियो में अभिनेता को एक अनोखा केक काटते हुए देखा गया था और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को उनके बगल में खड़े होकर बर्थडे बॉय के लिए चीयर करते हुए देखा गया। अभिनेता अपने परिवार और दोस्तों से घिरे हुए थे, जो 'भाईजान' के जन्मदिन पर खुशी से झूम रहे थे। इसके अलावा, सलमान के खास दिन के लिए कार्यक्रम स्थल को रोशनी से सजाया गया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सलमान खान ने एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया किस 

अन्य मेहमानों में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी कार्यक्रम स्थल पर स्टाइलिश एंट्री की। उन्होंने एक चमकदार नीले रंग की ड्रेस का चुनाव किया था। भाईजान के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा था और अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। कुछ तस्वीरों में वह बर्थडे बॉय सलमान खान के साथ पार्टी वेन्यू के बाहर पोज देती हुई भी नजर आईं। हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह यह थी कि सलमान ने उन्हें कसकर गले लगाया और उनके माथे को भी चूमा।

सलमान खान के बर्थडे पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान

हालांकि, सलमान खान के बर्थडे बैश की सबसे दिल को छू लेने वाली झलक उनके प्यारे दोस्त शाहरुख खान की थी, जो बर्थडे बॉय के साथ सबसे गर्मजोशी से गले मिले। हालांकि, शाहरुख बांद्रा में पार्टी में पहुंचने वाले आखिरी व्यक्ति थे, लेकिन वह चर्चा का विषय बन गए। 'किंग खान' ने 'भाईजान' के बर्थडे पर पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। अब उनके फैंस दोनों की जोड़ी को देखकर उनकी दोस्ती की सराहना रहे हैं। जब ऐश्वर्या राय की वजह से शाहरुख और सलमान के बीच हो गई थी लड़ाई! जानें क्या था पूरा मामला...

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान खान एक दिग्गज अभिनेता हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। 57 वर्षीय अभिनेता के पास कई फिल्में हैं। अभिनेता अगली बार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा, सलमान फिल्म 'किसी का भाई.. किसी की जान' सहित अन्य फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

salman khan

फिलहाल, हम भी सलमान खान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.