Ranbir की बहन Riddhima की शादी में बारटेंडर थे Salman Khan, जानें Rishi ने क्यों कहा था- 'तू निकल..'

हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी में सलमान खान बारटेंडर बने थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ranbir की बहन Riddhima की शादी में बारटेंडर थे Salman Khan, जानें Rishi ने क्यों कहा था- 'तू निकल..'

पिछले हफ्ते 'नेटफ्लिक्स इंडिया' पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रीमियर एपिसोड जारी किया गया, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और बहन रिद्धिमा कपूर बतौर गेस्ट नजर आए। शो के दौरान रणबीर ने खुलासा किया कि रिद्धिमा, सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थीं और उनके कमरे की दीवारों पर उनके पोस्टर थे। बाद में सलमान ने 2006 में रिद्धिमा की शादी में अपनी इच्छा से बारटेंडर बनने की पेशकश की थी।

रिद्धिमा की शादी में बारटेंडर बने थे सलमान

जब होस्ट कपिल शर्मा ने रिद्धिमा की शादी में बारटेंडर के रूप में काम करने वाले सलमान खान की यादें ताजा कीं, तो उनकी मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने याद किया, “सलमान खान ने सभी को शराब सर्व की थी। लोगों ने आके बोला कि ख़त्म हो रहा है सब कुछ, टकीला ख़त्म हो रहा है। ऋषि बोले कि मैं तो इतना लेकर आया था, ख़त्म कैसे हो सकता है। देखा तो जितने मेहमान आए थे, वे सब अपनी ड्रिंक फेंक रहे थे, क्योंकि सलमान खान सर्व कर रहे थे। तभी ऋषि उनके पास गए और बोले, 'यार तू निकल वहां से'।''

neetu kapoor

salman khan

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टोटल नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऋषि और नीतू की फैशन डिजाइनर बेटी रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। उनकी एक बेटी समारा है, जो इस साल 12 साल की हो गई हैं। रिद्धिमा 'नेटफ्लिक्स इंडिया' के आगामी रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से स्क्रीन पर डेब्यू करेंगी।

दिलचस्प बात यह है कि सलमान ने डेविड धवन की 2002 की रोमांटिक कॉमेडी 'ये है जलवा' में ऋषि के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। अभिनेता के रूप में रणबीर की पहली फिल्म 'सांवरिया' में भी उन्होंने एक कैमियो किया था।

Salman Khan

सलमान और रणबीर का रिश्ता

रणबीर और सलमान का भी एक अजीब निजी अतीत है। रणबीर ने 2010 की शुरुआत में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट किया था। तीनों ने रणबीर और कैटरीना की साथ में पहली फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में स्क्रीन स्पेस भी साझा किया था।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जब अर्चना पूरन सिंह ने रणबीर से पूछा कि उनका आदर्श कौन है, तो उन्होंने सलमान का नाम न लेकर संजय दत्त का नाम लिया। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर ने संजय की बायोपिक फिल्म 'संजू' में संजय का किरदार निभाया था।

salman khan

जब Alia Bhatt ने घर में बेटी Raha के फेवरेट प्लेस का किया था खुलासा, बताया था- रणबीर हर दिन करते हैं एक रस्म। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रिद्धिमा की शादी में सलमान के बारटेंडर होने के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.