Sana Khan ने दिया बेटे को जन्म, प्यारा सा नोट लिखकर कहा- 'अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनाना है'

पूर्व अभिनेत्री सना खान और अनस सैयद सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने खुद ये खुशखबरी साझा की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sana Khan ने दिया बेटे को जन्म, प्यारा सा नोट लिखकर कहा- 'अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनाना है'

पूर्व अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पहले बच्चे के आगमन के साथ मदरहुड को अपनाया है। सना ने साल 2020 में शोबिज की दुनिया छोड़ दी थी और उसी साल अपने शौहर अनस सैयद को 'कुबूल है' कहा था। उनसे शादी करने के बाद सना ने आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और अपने धर्म के बारे में ज्ञान फैलाने का फैसला किया। कुछ महीने पहले सना ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी।

सना खान ने बेटे को दिया जन्म, बेटे को बताया- 'अल्लाह की अमानत'

5 जुलाई 2023 को सना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हम उनके नवजात बच्चे के छोटे-छोटे हाथ देख सकते हैं। वीडियो में आगे उन्होंने एक नोट के साथ अल्लाह को धन्यवाद दिया और बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। वीडियो में नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा फिर उसको पूरा किया और आसान किया और जब अल्लाह देता है, तो खुशी के साथ देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया।"

sana

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

प्यारे माता-पिता सना और अनस ने अपने फैंस का भी आभार व्यक्त किया और अपने बेटे को 'अल्लाह की अमानत' कहा। वीडियो के साथ सना ने कैप्शन में लिखा, "अल्लाह हमें हमारे बच्चे के लिए अपना बेस्ट वर्जन बनाएं। अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनाना है। खैर, आपके प्यार और दुआओं ने हमारे दिलों और आत्माओं को हमारी इस खूबसूरत यात्रा पर खुश कर दिया।"

जब बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सना खान ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

जब से सना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तब से ही उनके फैंस उनकी एक झलक देखना चाहते थे। उस समय प्रेग्नेंट सना ने पहली बार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सार्वजनिक रूप से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। एक्टिंग की दुनिया छोड़ने के बाद सना ने पहली बार कैमरे के सामने पोज दिया था। हालांकि, वहां पर एक ऐसा वाकया हुआ था, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था। पूरी खबर पढ़ने लिए यहां क्लिक करें।

sana

सना की शादी

बता दें कि सना खान और सूरत बेस्ड मुफ्ती अनस ने नवंबर 2020 में ए​क-दूसरे को 'कुबूल है' कहा था। सना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से प्यार किया। अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दुनिया में एकजुट रखे और हमें जन्नत में फिर से मिलाए।"

sana khan

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में सना ने अपने पति अनस सैयद से मुलाकात की जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात 2017 में मक्का में हुई थी। जिस दिन वह भारत लौट रही थीं, उस दिन उनकी मुलाकात हुई थी। अनस का परिचय उनसे इस्लामिक स्कॉलर के रूप में कराया गया था। उन्होंने आगे बताया था कि उन्होंने साल 2018 के अंत में अनस से संपर्क किया था, क्योंकि उनके मन में धर्म के बारे में कुछ सवाल थे। फिर, एक साल से अधिक समय के बाद वे 2020 में फिर से जुड़े थे। अनस ने उन्हें उनके धर्म के बारे में और जानने में मदद की थी।

sana khan

फिलहाल,  हम भी सना और अनस को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.