सानिया मिर्जा-शोएब मलिक आधिकारिक रूप से ले चुके हैं तलाक! लीगल इश्यू की वजह से नहीं कर रहे घोषणा

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि सेलिब्रिटी कपल सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अब आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक आधिकारिक रूप से ले चुके हैं तलाक! लीगल इश्यू की वजह से नहीं कर रहे घोषणा

लोकप्रिय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirzaने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई थी। इसके बाद 30 अक्टूबर 2018 को इस जोड़े को एक सुंदर बेटे इज़हान मिर्ज़ा का आशीर्वाद मिला। उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन पिछले काफी समय से उनके अलग होने की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं।

sania

इतना ही नहीं, सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों के संकेत भी दिए हैं। 8 नवंबर, 2022 को पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिल टूटने के बारे में एक नोट साझा किया था। हालांकि, जल्द ही इसे कथित तौर पर उनके द्वारा हटा दिया गया था। इस पोस्ट में लिखा था, "टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए।" सानिया और शोएब की लव स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें।  

sania

'इनसाइड स्पोर्ट' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अब आधिकारिक रूप से तलाकशुदा हो गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कपल के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि कुछ कानूनी मुद्दे सानिया और शोएब को सार्वजनिक रूप से अलग होने की खबर की घोषणा करने से रोक रहे हैं।

sania

इससे पहले, 25 नवंबर 2022 को सानिया मिर्ज़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति शोएब मलिक से तलाक की अफवाहों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की थी। पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने खुद से प्यार करने की बात करने वाली एक इमोशनल कविता शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सानिया की पोस्ट में लिखा था, "आप मानव हैं, प्रकाश और अंधेरे से बने हैं। अपने आप को थोड़ा नाजुक होने की अनुमति देने के लिए पर्याप्त प्यार करें। अपने आप को उन दिनों में आराम देना सीखें, जब आपका दिल भारी महसूस करता है।"

sania

तलाक की अफवाहों के बीच सानिया और शोएब एक शो के लिए साथ आने वाले हैं। 12 नवंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'उर्दूफ्लिक्स' ने शोएब और सानिया के शो 'द मिर्जा मलिक' शो की घोषणा की थी। उन्होंने शो का एक पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था कि रियलिटी शो जल्द ही रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में सानिया को शोएब के कंधे पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। 

sania

फिलहाल, हमें उम्मीद है कि सानिया व शोएब को अपने जीवन के इस कठिन दौर से निपटने की ताकत मिलेगी और दोनों हमेशा साथ रहेंगे। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.