इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने हाल ही में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच खेला और 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' में उपविजेता के रूप में अपने इस सफर को खत्म किया। जब उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की, तो उनके साथ पूरी दुनिया भावुक हो गई थी। नम आंखों से सानिया ने अपने दिल की बात कही और घोषणा की कि यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। हालांकि, इन सबके बीच सानिया के लिए वो पल बेहद खास था, जब 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' में शानदार प्रदर्शन के बाद सानिया को उनके पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने एक सरप्राइज पार्टी दी।
दरअसल, 29 जनवरी 2023 को सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ झलकियां शेयर करके दिखाया कि कैसे उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें एक पार्टी देकर सरप्राइज दिया। पहली तस्वीर में सानिया अपने बेटे इजहान के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। मां-बेटे की जोड़ी नीले रंग की जैकेट में ट्विनिंग कर रही थी। अगले वीडियो में हमने देखा कि जब सानिया ने अपने घर का दरवाज़ा खोला, तो वह काफी सरप्राइज हो गई थीं। दोस्तों को गले लगाते हुए सानिया के पास शब्द कम पड़ गए। हमें उनके पति शोएब मलिक की भी एक झलक मिली, जो हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए हुए थे। सानिया ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया और शोएब ने कहा, "घर में स्वागत है।"
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके साथ ही सानिया ने कहा कि पहली बार उनके परिवार ने उन्हें सरप्राइज दिया है। हालांकि, उन्होंने शोएब मलिक का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जब आप घर आते हैं और महसूस करते हैं कि आपके पास दुनिया में सबसे अच्छे दोस्त और परिवार हैं। मेरे दुबई परिवार को धन्यवाद। पीएस: एक बदलाव के लिए, मैं वास्तव में हैरान थी।"
बता दें कि शोएब और सानिया के अलग होने की अफवाहें नवंबर 2022 से ही आ रही हैं। इस बीच, शोएब ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खेलने के बाद सानिया के लिए एक विशेष पोस्ट साझा किया था। उन्होंने उन्हें लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बताया और बताया कि उन्हें उन पर कितना गर्व है। उन्होंने लिखा था, "आप खेल में सभी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी उम्मीद हैं। आपने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए आप पर बहुत गर्व है। आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं, मजबूत बनी रहें। अविश्वसनीय करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई।" पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, सानिया मिर्जा को पति से मिली सरप्राइज पार्टी की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।