सारा अली खान ने सौतेले भाई तैमूर अली खान को विश किया बर्थडे, ​शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो

अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में, अपने सौतेले भाई तैमूर अली खान को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सारा अली खान ने सौतेले भाई तैमूर अली खान को विश किया बर्थडे, ​शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आज बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने बहुत ​ही ​कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसकी वजह उनका स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनकी पहली पत्नी अमृता के घर में पैदा होना नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे खुद के दम पर अचीव किया है। 

sara ali khan

सारा भले ही सैफ की पहली पत्नी की बेटी हैं, लेकिन वह उनकी दूसरी पत्नी करीना और उनके बच्चों तैमूर और जेह के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह हर खास मौकों पर उनके लिए अपना प्यार जताना नहीं भूलती हैं। इसी क्रम में आज यानी 20 दिसंबर 2021 को सारा ने अपने सौतेले भाई तैमूर अली खान के पांचवें बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

sara ali khan

दरअसल, 20 दिसंबर 2021 को सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सारा अपने भाई के हाथ से केक कटवाने के लिए एक्साइटेड हैं। केक के पास ही उनके डैड सैफ अली खान भी व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। तैमूर का ध्यान केक की ओर है। इसे शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे टिम टिम, आपको सभी खिलौनों, चॉकलेट, हंसी, खुशी और प्यार की शुभकामनाएं।''

sara ali khan

इसके पहले, करीना कपूर खान ने भी अपने इंसटा हैंडल से बेटे के बर्थडे पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें तैमूर को चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि, तैमूर अभी चलना सीख रहे हैं। करीना ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''आपका पहला कदम आपका पहली बार गिरना ... मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। यह तुम्हारा पहला या आखिरी नहीं है, मेरे बेटे, लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है ... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे, और गर्व के साथ आगे बढ़ेंगे ... 'क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो..। हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... मेरे टिम टिम, आपके जैसा कोई नहीं है, मेरा बेटे।''

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी, जिसके बाद उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हुए। हालांकि, साल 2004 में सैफ और अमृता ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। जिसके बाद से ही सारा और इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं। 

Sara Ali Khan Family

वहीं, सैफ अली खान को तलाक के कुछ दिन बाद करीना कपूर खान के रूप में दूसरा प्यार मिला, जिससे उन्होंने साल 2012 में शादी रचाई। शादी के चार साल बाद 2016 में करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। तैमूर, सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेबी बॉय जेह अली खान का स्वागत किया था। मौजूदा समय में सैफ अपनी फैमिली और अमृता अपने बच्चों के साथ अलग अलग घरों में रहते हैं। हालांकि, अमृता को छोड़कर बाकी सभी में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

kareena family

फिलहाल, आपको सारा अली खान द्वारा अपने सौतेले भाई के लिए किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.