Satish Kaushik के बर्थडे पर इमोशनल हुईं बेटी Vanshika, बोलीं- 'पापा का जन्मदिन है और वह नहीं हैं'

13 अप्रैल 2023 को दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी है। उनके जाने के बाद यह उनका पहला बर्थडे है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता का परिवार खासकर उनकी 10 साल की बेटी वंशिका काफी दुखी हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Satish Kaushik के बर्थडे पर इमोशनल हुईं बेटी Vanshika, बोलीं- 'पापा का जन्मदिन है और वह नहीं हैं'

अपनी बेहतरीन एक्टिंग और शानदार कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर आज वह जीवित होते, तो अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। सतीश कौशिक 9 मार्च 2023 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए थे। अब जबकि 13 अप्रैल 2023 को उनका जन्मदिन है, ऐसे में उनका परिवार बहुत दुखी है, खासकर उनकी बेटी वंशिका (Vanshika), जो अभी सिर्फ 10 साल की हैं। 

सतीश के बर्थडे पर बेटी वंशिका का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बारे में एक्टर के भतीजे निशांत ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा, “पिछले कुछ दिनों में वह टूट गई हैं। कल भी वो बहुत रोई थीं और चाचीजी (सतीश कौशिक की पत्नी) को उन्हें सुलाना पड़ा। वह सतीश जी को याद कर रही हैं और कहती हैं, 'पापा का जन्मदिन आ गया है, लेकिन वह यहां नहीं हैं'। उन्होंने उनके लिए एक कार्ड भी बनाया है। चाचीजी, एक मां के रूप में बहादुर बनने और वंशिका के साथ रहने की कोशिश कर रही हैं।” 

satish kaushik

रिपोर्ट की मानें, तो सतीश कौशिक के करीबी दोस्त व एक्टर अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह आयोजित करने का फैसला किया है, जिसमें सतीश कौशिक का परिवार भी शामिल होगा। 

इस बारे में निशांत कहते हैं, “उनके निधन के ठीक एक महीने बाद हम उनकी पहली जयंती में जा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है। हमें अभी नुकसान की भरपाई करनी है। उनकी बेटी (वंशिका) और चाची जी अभी भी उस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। हम मजबूत बने रहने की कोशिश कर रहे हैं और इस कठिन समय से आगे बढ़ने के लिए अच्छी यादों को थामे हुए हैं।”

satish kaushik

सतीश कौशिक के बर्थडे को खास तरीके से मनाएगा परिवार

निशांत ने बताया कि सतीश कौशिक अपने खास दिन पर अपने दोस्तों अनिल कपूर और अनुपम खेर से मिलने के लिए जाते थे व परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते थे। ऐसे में उन्होंने भी एक्टर के बर्थडे को इसी तरह से मनाने का फैसला किया है। निशांत के शब्दों में, “वह इस दिन अपने दोस्तों अनुपम सर, अनिल कपूर सर, बोनी कपूर सर से मिलने जाते थे और रात को अपने परिवार के साथ समय बिताते थे। इस बार, हमने इसे इसी तरह मनाने का फैसला किया है। मिलन समारोह में हम चाचाजी को श्रद्धांजलि देंगे और सतीश कौशिक के जीवन का उत्सव मनाएंगे।''

satish kaushik

वह आगे कहते हैं, ''वंशिका बहुत छोटी हैं। हम उसका ध्यान बंटाने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं, लेकिन वह अपने पिता को बहुत याद कर रही हैं। दोनों के बीच एक खास बंधन था, क्योंकि वह उनके वापस आने का इंतजार करती थीं, ताकि वे एक साथ वीडियो बना सकें। उनका ऐसे अचानक चले जाना उसे मार रहा है।''

satish kaushik with daughter

अंत में, निशांत ने सतीश कौशिक की मौत को हत्या बताने वाली अफवाहों पर बात की। उन्होंने कहा, "यह वास्तव में अनावश्यक था। कभी-कभी लोग स्थिति को भुनाने की कोशिश करते हैं और वही हुआ। हम एक परिवार के रूप में जानते थे कि यह सच नहीं है, इसलिए हमने अपनी चुप्पी बनाए रखी और अंत में सच्चाई की जीत हुई। यह फीका पड़ गया, लेकिन इसने हमें प्रभावित किया। हालांकि, अब हम सिर्फ शांति से शोक मनाना चाहते हैं और नुकसान से निपटना चाहते हैं।”

फिलहाल, हम भी सतीश कौशिक को उनके जन्मदिन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.