सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाती दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
दरअसल, शहनाज गिल ने 6 जुलाई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाती दिख रही हैं। उन्होने बताया कि, बारिश के मौसम में उनका गाना गाने का मन है। इस मोनोक्रोम वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- 'होने वाले पापा' रणबीर कपूर को पैपराजी ने दी बधाई, तो एक्टर बोले- 'तू मामा बन गया')
शहनाज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिल की बात"। 58 सेकेंड के वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि, अगर उन्हें इस मानसून के मौसम में गाने का मन हो, तो उन्हें दिल खोलकर गाना चाहिए, क्योंकि जज करने वाला कौन है। इसके बाद वह फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाने लग जाती हैं।
शहनाज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि, वह अपने दोस्त व दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को मिस कर रही हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''मुझे पता है कि, आप उन्हें (सिद्धार्थ शुक्ला) प्रकृति और हर चीज में देखती हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''मिस यू सिद्धार्थ शुक्ला।'' अन्य ने लिखा, ''मिस यू सिडनाज।'' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
बता दें कि, शहनाज गिल का नाम दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा जाता था। दोनों की 'बिग बॉस 13' में दोस्ती हुई थी। तब से दोनों साथ नजर आने लगे थे। फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी। प्यार से लोग इन्हें 'सिडनाज' कहते हैं। सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज का जीवन बिखर गया था, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और वह जल्द ही फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर दिखे साथ, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया 2.7 लाख का बैग)
फिलहाल, आपको शहनाज गिल का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।