शीतल तिवारी ने शादी के बाद की जिंदगी के बारे में किया खुलासा, पति से मिले प्रपोजल पर भी की बात

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस शीतल तिवारी ने फैंस के साथ ऑनलाइन सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी शादीशुदा और लव लाइफ के बारे में कई सारे खुलासे किए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शीतल तिवारी ने शादी के बाद की जिंदगी के बारे में किया खुलासा, पति से मिले प्रपोजल पर भी की बात

‘नमक इस्क का’ सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली अभिनेत्री शीतल तिवारी (Sheetal Tiwari) ने कुछ दिनों पहले अपने जीवन के प्यार कृष वारिंगे (Krish Waringe) के साथ शादी की थी। उनकी अचानक शादी ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने पति कृष संग पहली मुलाकात, प्रपोजल, शादी के बाद की जिंदगी और अपनी सासू मां के साथ अपने बॉन्ड तक के बारे में बातें बताई हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Sheetal Tiwari

पहले ये जान लीजिए कि, शीतल तिवारी ने 25 अक्टूबर 2021 को अपनी शादी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति कृष के साथ अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। इसके ऊपर, उन्होंने 'हिच्ड हेवन' का स्टिकर जोड़ा था।

(ये भी पढ़ें- 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता ने शेयर कीं ट्रांसफॉर्मेशन लुक की फोटोज, वजन घटाने के राज का भी किया खुलासा)

Sheetal Tiwari Marriage With Boyfriend Krish

अब एक्ट्रेस ने एक ऑनलाइन सेशन के दौरान अपने खुशहाल निजी जीवन के बारे में बात की है। शीतल ने 12 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया। इस दौरान फैंस ने उनकी लव लाइफ के बारे में कई सवाल किए। एक फैन ने उनसे पूछा कि, उनकी शादी के बाद की जिंदगी कैसी है? तब एक्ट्रेस ने कहा, “बहुत मजेदार।”

Sheetal With Her Husband Krish

जब एक फैन ने उनसे पूछा कि, वो अपने पति कृष से पहली बार कब मिली थीं? तब एक्ट्रेस ने बताया कि, वो दोनों कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं।

Sheetal With Her Husband Krish

(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से फैन ने पूछा, 'श्रीमती जी की आगे आपकी चलती है?', तो एक्टर ने दिया मजेदार जवाब)

शीतल तिवारी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये भी बताया कि, उनके पति ने उन्हें कब और कहां प्रपोज किया था। उन्होंने कहा कि, उनके पति कृष ने उन्हें 14 फरवरी 2021 को एक क्लब में प्रपोज किया था।

Sheetal With Her Husband Krish

वहीं, एक फैन ने शीतल से शादी करने की इच्छा जाहिर की, जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि, वो पहले से ही शादीशुदा हैं।

Sheetal With Her Husband Krish

शीतल तिवारी ने पति कृष के साथ एक भव्य शादी समारोह की बजाय एक कोर्ट मैरिज की थी। एक फैन ने उनसे पूछा कि, उन्होंने भव्य शादी की बजाय अचानक कोर्ट मैरिज क्यों किया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, वो कुछ अलग करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कोर्ट मैरिज की।

Sheetal Tiwari

एक फैन ने शीतल से पूछा कि, उनकी सासू मां पूनम वारिंगे कैसी हैं? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “वो सबसे अच्छी हैं। मैं इसके लिए कुछ और बेहतर नहीं मांग सकती।”

Sheetal With Her Mother In Law

शीतल तिवारी ने अपने ब्राइडल लुक की भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। रेड साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी ने उनके लुक में बहुत निखार लाया है।

Sheetal Tiwari Bridal Look

(ये भी पढ़ें- निकितिन धीर-कृतिका सेंगर जल्द बनेंगे पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो की शेयर)

फिलहाल, शीतल तिवारी अपने पति कृष के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- शीतल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.