क्या राज कुंद्रा के खुलासे के बाद दुखी हैं शिल्पा शेट्टी? शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में पति राज कुंद्रा के पहली पत्नी के बारे में किए गए खुलासे के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्या राज कुंद्रा के खुलासे के बाद दुखी हैं शिल्पा शेट्टी? शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। इसके पीछे की वजह है राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता, जिनके बारे में शिल्पा के हसबैंड ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। राज कुंद्रा का कहना था कि, उनकी पहली पत्नी का उनके एक्स बहनोई के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि, इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन उनका हालिया पोस्ट इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

पहले ये जान लीजिए कि, शिल्पा शेट्टी ने 8 जून 2021 को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी का एक पुराना इंटरव्यू जमकर वायरल हुआ था, जिसमें कविता ने कहा था कि, राज कुंद्रा संग उनकी शादी शिल्पा शेट्टी की वजह से टूटी है। करीब 12 सालों तक चुप्पी साधने के बाद राज कुंद्रा ने अपनी पहली वाइफ कविता संग शादी टूटने की असल वजह का खुलासा किया था।

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने एक्स वाइफ कविता के बारे में किए हैरान करने वाले खुलासे, शिल्पा शेट्टी हुईं नाराज)

Raj Kundra First Wife

राज कुंद्रा ने ‘पिंकविला’ को दिए इंटरव्यू में अपनी पहली वाइफ कविता के बारे में हैरान करने वाली बात बताई थी। राज ने बताया था कि, कविता का अफेयर उनकी बहन रीमा कुंद्रा के पति वंश से चल रहा था, इस बात का पता चलते ही राज और उनकी बहन रीमा ने अपनी-अपनी शादी तोड़ दी थी। जिस वक्त कविता ने शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था, उसी वक्त राज कविता की बुरी करतूतें बताना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था और मूव ऑन करने की सलाह दी थी। हालांकि, इन सभी गंभीर मामलों के बीच शिल्पा शेट्टी का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है।

(ये भी पढ़ें- राज कुंद्रा की बहन रीना ने अपने पति और भाभी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दी प्रतिक्रिया)

Raj Kundra With His First Wife

दरअसल, टैलेंटेड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 12 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर ‘दुख साझा करें’ का एक मैसेज शेयर किया है। इस कोट में लिखा है, ‘अच्छाई अलगाव में मौजूद नहीं है। अच्छाई का प्रत्येक कार्य सबसे अच्छे में योगदान देता है। इसी तरह, जब अच्छाई के किसी भी कार्य में देरी या असफल होते हैं, तो हम सभी पीड़ित हो जाते हैं। कभी-कभी हम अच्छे लोगों के साथ हुए बुरी चीजों के बारे में देखते या सुनते हैं और हम कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि घटनाएं हमसे बहुत दूर या अलग होती हैं। लेकिन जब एक अच्छे व्यक्ति पर हमला किया जाता है, घायल किया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है, जेल में डाला जाता है, प्रताड़ित किया जाता है या दुनिया में कहीं भी मार दिया जाता है,  तो ये हमारी क्षमता को कम करता है और हम थोड़े कम सुरक्षित महसूस करते हैं।’ इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ‘हील को महसूस करें’ कैप्शन डाला है।

‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में राज ने कबूल किया था कि, शिल्पा नहीं चाहती थीं कि वो इस मामले में इंटरव्यू में बात करें। राज ने कहा था, ‘जब मैंने उन्हें फिर से वायरल हो रहे पुराने लेख भेजे, तब शिल्पा नहीं चाहती थीं कि मैं बोलूं। इन लेखों की टाइमिंग, उनके जन्मदिन पर कविता के वायरल हो रहे पुराने इंटरव्यूज ने मुझे परेशान कर दिया था। तो हमने सोचा कि अब बस, बहुत हो गया!’

(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने अपने 'पहले प्यार' की मजेदार स्टोरी की शेयर, देबिना बनर्जी नहीं थीं एक्टर की क्रश)

Shilpa Shetty With Husband Raj Kundra

फिलहाल, इस पोस्ट से साफ है कि, ‘घर तोड़ने वाले’ स्टेटमेंट से शिल्पा काफी आहत थीं, लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में बात नहीं की। वैसे, एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- शिल्पा शेट्टी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.