शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर बच्चों संग यादों से भरा वीडियो किया शेयर, लिखा खास नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर यादों से भरा एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर बच्चों संग यादों से भरा वीडियो किया शेयर, लिखा खास नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की शादी को कई साल हो गए हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे के मुश्किल वक्त में साथ खड़े नज़र आते हैं। आज यानी 9 सितंबर 2022 को राज कुंद्रा के 47वें बर्थडे पर शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी जिंदगी के कई क्यूट मोमेंट्स की फोटोज हैं। आइए आपको दिखाते हैं शिल्पा द्वारा पोस्ट किया गया ये वीडियो।

shilpa

(ये भी पढ़ें : सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग रूमर्स के बीच क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत)

पहले तो ये जान लीजिए कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। इसके बाद 21 मई 2012 को उन्होंने अपने पहले बच्चे वियान राज कुंद्रा का अपने जीवन में स्वागत किया था। साल 2020 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी का वेलकम किया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है। शिल्पा हर खास मौके पर अपने परिवार के लिए प्यार लुटाती नज़र आती हैं, जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

shilpa

हाल ही में, 9 सितंबर 2022 को शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके बच्चों की जिंदगी से जुड़े कई क्यूट मोमेंट्स की तस्वीरें हैं, जिसमें राज अपने बच्चों और अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी कुकीज। आपकी अच्छी सेहत, ताकत की कामना करती हूं।''

 

shilpa

(ये भी पढ़ें- सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, एलिमिनी के तौर पर पत्नी को मिले इतने रुपए)

शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर राज को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ''हैप्पी बर्थडे राज सर, आप जैसे हैं वैसे ही रहिए। आपकी पॉजिटिविटी की कामना करता हूं।'' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे।'' वैसे देखा जाए तो राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद लोगों का ये अच्छा रिस्पॉन्स काफी मायने रखता है, वरना उन्हें अक्सर नेटिजंस द्वारा ट्रोल करते ही देखा गया है। 

shilpa

 

shilpa

शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार वह फिल्म 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में नजर आई थीं और अब वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ ओटीटी पर अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लीड रोल में नज़र आएंगी। 

shilpa

(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने 'शाध रस्म' में पहनी वाइब्रेंट पिंक साड़ी, पसंदीदा फूड के साथ फैमिली ने लुटाया प्यार)

फिलहाल, हमें तो यह वीडियो बहुत प्यारा लगा। आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.