शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने 10 साल की उम्र में शुरु किया अपना स्टार्टअप, एक्ट्रेस ने बयां की खुशी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा ने 10 साल की उम्र में अपना पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर 'कस्टमाइज्ड स्नीकर्स' शुरु किया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने 10 साल की उम्र में शुरु किया अपना स्टार्टअप, एक्ट्रेस ने बयां की खुशी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों उनके बेटे वियान कुंद्रा भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, 10 साल की उम्र में ही वियान ने आत्मनिर्भर होने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट किया है, जिसकी जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो के जरिए शेयर की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। 

(यह भी पढ़ें : कुणाल रावल-अर्पिता मेहता अपनी शादी में लगे रॉयल कपल, शाहिद-मीरा व अर्जुन-मलाइका ने लगाए चार-चांद)

पहले तो यह जान लीजिए कि शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी। 47 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां हैं। साल 2012 में शिल्पा ने बेटे वियान को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का अपने जीवन में स्वागत किया था। 

shilpa

दरअसल, 28 अगस्त 2022 को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे वियान के बिजनेस वेंचर के बारे में जानकारी दी है। इस वीडियो में शिल्पा ने वियान द्वारा बनाए गए एक जोड़ी जूते को भी दिखाया है। वियान के इस स्टार्टअप को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। 

 

(यह भी पढ़ें : भारती सिंह ने काम पर जाते वक्त बेटे लक्ष्य को घर छोड़ने पर की बात, कहा- 'मैं दोषी महसूस नहीं करती')

वियान ने अपनी स्नीकर्स ब्रांड कंपनी का नाम 'VRKICKSS' रखा है और उनके जूतों की कीमत 4,999 से शुरू होती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे बेटे वियान कुंद्रा का पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर, VRKICKSS ‘कस्टमाइज्ड स्नीकर्स’, छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। बिजनेस आइडिया और अवधारणा से लेकर डिजाइन और यहां तक ​​कि वीडियो तक यह सब वियान ने किया है। बिजनेसमैन और निर्देशक वियान ने इस छोटी सी उम्र में दान के लिए कुछ रुपये देने का वादा भी किया है। मुझे अपने बेटे पर गर्व है। ऑल द बेस्ट, मेरे बेटे।''

shilpa

शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए फराह खान ने लिखा, ''ये होता है कॉन्फिडेंस।’ अमित साध ने लिखा, ‘मेरे स्नीकर्स कहां हैं वियान, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।’ वियान की मासी शमिता शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे वूहू, मैं गर्व मसहूस कर रही हूं, Vrkickss को खरीदने का इंतजार नहीं हो रहा है।’

shilpa

(यह भी पढ़ें : इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जुड़ चुका है बॉलीवुड हसीनाओं का नाम, यहां देखें लिस्ट)

शिल्पा को अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता रहा है, वहीं राज कुंद्रा जब से जेल से बाहर आए हैं, वह अपने चेहरे पर मास्क लगाकर ही निकलते हैं। उन्हें पिछले साल पोर्न से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर एडल्ट वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया गया था।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा को आखिरी बार अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। अब वह रोहित शेट्टी के आने वाले वेब शो 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आएंगी।

shilpa

खैर, आपको वियान कुंद्रा के कस्टमाइज्ड स्नीकर्स कैसे लगे? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो, तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.