श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी के बर्थडे बैश में कैरी किया था 34.5 लाख रुपए का 'Hermes' बैग

हाल ही में, बिजनेसमैन आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी के दूसरे बर्थडे बैश से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें श्लोका मेहता बेहद महंगा बैग लिए दिखाई दीं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी के बर्थडे बैश में कैरी किया था 34.5 लाख रुपए का 'Hermes' बैग

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बड़े उद्योगपति परिवार की बहू होने के साथ-साथ वह अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही एक फैशनिस्टा भी हैं, जिनकी फैशन चॉइसेस हमेशा ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। बीते दिनों, श्लोका मेहता को उनके बेटे पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वह एक बेहद महंगे बैग के साथ दिखाई दीं।

shloka mehta

पृथ्वी आकाश अंबानी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी के साथ हाथ में हाथ डालकर पहुंची थीं। पार्टी के लिए श्लोका ने फ्लोरल पैच वाली डेनिम जैकेट के साथ शॉर्ट-स्ट्राइप्ड ड्रेस पहनी थी। उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, यह उनका बैग था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। 

shloka mehta

श्लोका मेहता का हर्मीस का 34.5 लाख रुपए का बैग

श्लोका ने पृथ्वी की जन्मदिन की पार्टी के लिए एक 'हर्मीस' ब्रांड के मिनी केली बैग को कैरी किया था। हालांकि, बैग की कीमत बेहद चौंकाने वाली है। जी हां, बैग की कीमत 41,775 डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक, 34 लाख 59 हजार रुपए है। यह बैग शेवर चमड़े और पैलेडियम हार्डवेयर के साथ एक गोल्डन इंटीरियर से बना है, इसलिए इसकी कीमत वाजिब लगती है। 

shloka mehta

पृथ्वी आकाश अंबानी का पेंगुइन-थीम वाला जन्मदिन

बता दें कि पृथ्वी अंबानी 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए थे, लेकिन किसी कारणवश तब पृथ्वी के बर्थडे की पार्टी नहीं रखी गई, लेकिन जैसे ही अंबानी परिवार को मौका मिला, उन्होंने 2 जनवरी 2023 को पृथ्वी के दूसरे बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज की थी, जिसमें बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचे थे। पृथ्वी के दूसरे जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

shloka mehta

'लैक्मे फैशन वीक' में श्लोका मेहता ने 'Hermes Paris' बैग कैरी किया

वैसे, ये पहली बार नहीं है, जब श्लोका लग्जरी बैग के साथ नजर आई हों। इससे पहले साल 2020 में 'लैक्मे फैशन वीक' में उन्होंने रेड कलर का बैग कैरी किया था, जो 'Hermes Paris' ब्रांड का था, जिसकी कीमत 34 लाख रुपए थी। उस दौरान उन्होंने जो ड्रेस और सैंडल्स कैरी की थी, वह बेहद महंगे थे। विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

shloka mehta

फिलहाल, आपको श्लोका का लेटेस्ट बैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.