अंबानी फैमिली ने पृथ्वी व उनके दोस्तों के लिए 'एंटीलिया' के प्ले-एरिया में रखी पूल पार्टी, देखें झलक

अंबानी परिवार ने अपने छोटे राजकुमार पृथ्वी आकाश अंबानी और उनके दोस्तों के लिए 'एंटीलिया' के प्ले-एरिया में पूल पार्टी का आयोजन किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अंबानी फैमिली ने पृथ्वी व उनके दोस्तों के लिए 'एंटीलिया' के प्ले-एरिया में रखी पूल पार्टी, देखें झलक

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते व आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लाडले बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) पहले से ही ग्लैमर की दुनिया में सबसे पसंदीदा सेलेब किड हैं। नन्हे मुंचकिन कभी भी अपनी क्यूटनेस से दिल जीतने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, पृथ्वी के परिवार ने अपने आलीशान महल 'एंटीलिया' में उनके और उनके दोस्तों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया।

अंबानी परिवार ने पृथ्वी और उनके दोस्तों के लिए रखी पूल पार्टी

अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने पृथ्वी और उनके दोस्तों के लिए अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित पूल पार्टी की झलकियां पोस्ट की हैं। पृथ्वी के प्ले एरिया में आयोजित की गई पार्टी में कई स्लाइड्स के साथ-साथ ढेर सारी वाटर ट्यूब थीं, जिसके साथ बच्चों ने खूब मस्ती की। अपने स्विमवियर में पानी में डुबकी लगाकर, नन्हे-मुन्नों ने चिलचिलाती गर्मी को मात दी।

Prithvi Akash Ambani Family Hosts A Pool Party

Prithvi Akash Ambani Family Hosts A Pool Party

Prithvi Akash Ambani Family Hosts A Pool Party

Prithvi Akash Ambani Family Hosts A Pool Party

Prithvi Akash Ambani Family Hosts A Pool Party

पृथ्वी आकाश अंबानी के दूसरे जन्मदिन के लिए उनका यूनिक केक

पृथ्वी आकाश अंबानी 10 दिसंबर 2022 को 2 साल के हो गए और परिवार ने 2 जनवरी 2023 को मुंबई के Jio सेंटर में उनके लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। सेलिब्रेशन का थीम विंटर वंडरलैंड था। अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने पृथ्वी के यूनिक फोर-टियर बर्थडे केक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसे पेस्टल बॉल, गिफ्ट, मिल्क बॉटल्स और कई प्यारी चीजों से सजाया गया था। केक के टॉप को एक प्यारे 'मोशिनो' बैग से सजाया गया था और उसमें से एक टेडी बियर झांक रहा था।

Prithvi Akash Ambani's Family Hosts A Pool Party

पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पृथ्वी आकाश अंबानी की क्यूट फैमिली आउटिंग

30 अप्रैल 2023 को पृथ्वी आकाश अंबानी ने आकाश-श्लोका और नीता अंबानी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थिति दर्ज कराई थी। छोटे अंबानी राजकुमार ने स्टेडियम में मस्ती करते हुए अपना नटखट रूप दिखाया था। जैसे ही उन्होंने अपना शरारती स्वभाव दिखाया, नीता उन्हें लगातार देखती रहीं। बिंदास दादी को पृथ्वी की ओर दौड़ते हुए देखा गया, जब वह अपनी उम्र के हर बच्चे की तरह उन्हें अपना हाथ पकड़ने नहीं दे रहे थे।

Prithvi Akash Ambani's Family Hosts A Pool Party

पृथ्वी अंबानी अपने परिवार का दिल और आत्मा हैं। उनके दादा-दादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी उन पर अपनी जान न्योछावार करते हैं। 15 अगस्त 2022 को अंबानी परिवार ने स्वतंत्रता दिवस मनाया था। सामने आई एक तस्वीर में हम मुकेश अंबानी को अपने पाते पृथ्वी को अपनी बाहों में पकड़े हुए देख सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर नीता अंबानी ने भारतीय ध्वज 'तिरंगा' थामा हुआ था। पृथ्वी के इस मनमोहक पल ने हमें हैरान कर दिया था।

Prithvi Akash Ambani Family Hosts A Pool Party

फिलहाल, हम पूल पार्टी से पृथ्वी की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.