By Rinki Tiwari Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) के लिए आज यानी 16 नवंबर 2021 का दिन बेहद खास है, क्योंकि वो आज वो अपने नेवी बेस्ड हमसफर राहुल शर्मा (Rahul Sharma) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस की शादी दिल्ली में हो रही है, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हो रहे हैं। इस बीच उनकी हल्दी सेरेमनी की स्टनिंग फोटोज सामने आई हैं। आइए देखते हैं।
दरअसल, 16 नवंबर 2021 की रात को श्रद्धा आर्या अपने जीवनसाथी राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इससे पहले, उनके लिए दिन में हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। इसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कुछ फोटोज में उन्हें अपनी दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है और एक वीडियो में वो अपनी दोस्तों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए दूल्हे की फोटो आई सामने)
लुक की बात करें तो, श्रद्धा आर्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए येलो कलर का लहंगा पहना था, जिस पर मिरर वर्क था। साथ ही उनके लहंगे का बॉर्डर पिंक कलर का था। उन्होंने अपने लुक को फूलों की ज्वेलरी से कंप्लीट किया था और नो मेकअप लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी से कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ बैठकर कुछ रस्म पूरी करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने दोनों हाथों की कलाई पर रेड कलर का कपड़ा बांध रखा है, जिससे लगता है कि, उनकी चूड़ा सेरेमनी मनाई जा रही है।
15 नवंबर 2021 को श्रद्धा आर्या की मेहंदी सेरेमनी थी, जिसकी फोटोज सामने आई थीं। मेहंदी सेरेमनी के मौके पर श्रद्धा आर्या ने ग्रीन, पर्पल और येलो कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांगटीका से स्टाइल किया था। उनकी स्माइल ने उनकी फोटोज में चार-चांद लगा दिए थे।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या मेहंदी सेरेमनी में डायमंड की इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर, सामने आईं तस्वीरें)
श्रद्धा की बहन दिव्या आर्या ने एक्ट्रेस की प्री वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उनके परिवार के सदस्य उनके माथे पर कुमकुम लगा रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। श्रद्धा बेज और रेड सूट में हैवी रेड दुपट्टे के साथ नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, बेहद खूबसूरत दिखा कपल)
फिलहाल, श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो आपको उनकी हल्दी रस्म की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।