पॉपुलर सिंगर केके का 53 वर्ष की आयु में हुआ निधन, कोलकाता में कर रहे थे स्टेज परफॉर्मेंस

बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ उर्फ केके ने 31 मई 2022 को 53 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पॉपुलर सिंगर केके का 53 वर्ष की आयु में हुआ निधन, कोलकाता में कर रहे थे स्टेज परफॉर्मेंस

भारतीय गायक कृष्णकुमार कुनाथ (Krishnakumar Kunnath) जिन्हें 'केके' के नाम से जाना जाता है, उनको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने हिंदी से लेकर तमिल-तेलुगु तक विभिन्न भाषाओं में एक के बाद एक हिट गाने गाए हैं और अपनी मधुर आवाज व अद्भुत गायन कौशल के साथ वर्षों से हमारा मनोरंजन किया है।

Krishnakumar Kunnath

रोमांटिक से लेकर सैड गानों तक और डांस नंबर से लेकर हैप्पी मोमेंट तक, अपनी दशकों की संगीत यात्रा में केके ने हमें कुछ जादुई संगीत का तोहफा दिया है। हालांकि, बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपने इस रत्न को खो दिया है। कोलकाता में नजरूल मंच पर परफॉर्म करते हुए उन्होंने आखिरी सांस ली। अभी 29 मई 2022 को ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या से लोग उबरे ही नहीं थे कि, म्यूजिक इंडस्ट्री से आई इस खबर ने लोगों को और तोड़ दिया है। 

Krishnakumar Kunnath

(ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसे वाला से जुड़ी अनसुनी बातें: विवादों से रहा है नाता, तय किया सिंगर से नेता बनने तक का सफर)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केके कल रात यानी 31 मई 2022 को कोलकाता के नजरूल मंच में परफॉर्म करते हुए असहज महसूस कर रहे थे। हालांकि, जब उन्हें कोलकाता 'मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट' लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि, यह दिल का दौरा था। वह अभी केवल 53 वर्ष के थे।

Krishnakumar Kunnath

केके एक भावुक संगीतकार और एक उत्साही सोशल मीडिया यूजर थे। विवेकानंद कॉलेज के लिए कोलकाता में अपना पहला शो खत्म करने के बाद उन्होंने आखिरी बार 30 मई 2022 को एक पोस्ट किया था। इसके बाद गुरुदास महाविद्यालय के लिए उनका एक और शो था।

अगर केके की करियर की बात की जाए, तो वे करीब 3 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। उन्होंने साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'तड़प-तड़प' गाया था, जिससे वह रातों-रात स्टार बन गए थे। उसी साल उनकी एक एल्बम भी रिलीज हुई। इसी एल्बम का एक गाना 'याद आएंगे वो पल' आज भी स्कूल-कॉलेजों के विदाई समारोहों में गाया जाने वाला वह लोकप्रिय गाना होता है। 

(ये भी पढ़ें- करण वी ग्रोवर ने GF पॉपी जब्बल संग की शादी, दुल्हन ने सफेद लहंगे के साथ पहने यूनिक कलीरे)

फिलहाल, सिंगर केके भले ही अब शारीरिक रूप से इस दुनिया में ना हों, लेकिन वह अपने संगीत के माध्यम से हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। हम उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.