सोनम कपूर ने दिए नेचुरल डिलीवरी पर टिप्स, स्ट्रेच मार्क्स ना होने का कारण भी बताया

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव शेयर किए हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

सोनम कपूर ने दिए नेचुरल डिलीवरी पर टिप्स, स्ट्रेच मार्क्स ना होने का कारण भी बताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoorके लिए साल 2022 बहुत खास रहा। उन्होंने अपने बेटे वायु कपूर अहूजा का अपने जीवन में स्वागत किया। सोनम और उनके पति आनंद अहूजा अपने बेटे का बेहद खास तरीके से ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जर्नी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि किस तरह उन्होंने नेचुरल तरीके से अपने बेटे को जन्म दिया था।

Sonam Kapoor

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने शादी करने के पहले कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने मई 2018 में मुंबई में शादी कर ली थी। सोनम कपूर-आनंद अहूजा की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Sonam Kapoor

दरअसल, 13 नवंबर 2022 को सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डिलीवरी से जुड़ी कई जानकारियां दीं। उन्होंने नेचुरल डिलीवरी के बारे में बात करते हुए कहा, ''मेरी जर्नी अलग थी। मैं इसे बहुत ही प्राकृतिक रखना चाहती थी। इसके चलते मैंने 'जेंटल बर्थ मेथड' किताब का सहारा लिया था, जिसमें काफी अच्छी बातें बताई गई हैं।''

Sonam Kapoor

सोनम ने आगे कहा, ''मैं डॉक्टर के संपर्क में थी। उन्होंने आयुर्वेदिक तरीके से प्रैक्टिस करवाई और कई प्रकार की क्रिएटिव हीलिंग भी सिखाई। मैंने उन पर पूरा विश्वास किया। इसके चलते मेरी नेचुरल डिलीवरी हुई और मैं अपने बेटे को आसानी से ब्रेस्टफीड करा रही हूं।'' इसी के साथ सोनम कपूर ने अपने डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया और बताया कि कैसे उन्होंने आंख मूंदकर डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का पालन किया। उन्होंने कहा, "वह लंदन के एनएचएस में एक प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। वह बहुत सारी आयुर्वेदिक प्रथाओं का उपयोग करती हैं, जिनमें होम्योपैथी भी शामिल है। मैंने आंख बंद करके उनके बताए गए सभी नियमों का पालन किया है। इसी कारण से मेरी नेचुरल डिलीवरी हो सकी। मैं उनका बहुत धन्यवाद करती हूं।''

Sonam Kapoor

इससे पहले, सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के लिए खास कमरा तैयार करवाया है, जिसकी झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई थी। उन्होंने नर्सरी में शानदार डिजाइन और क्रिएटिव आर्ट वर्क करवाया है और अपने बेटे की नर्सरी में हर जरूरत का ख्याल रखा गया है। वायु कपूर अहूजा के कमरे की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

Sonam Kapoor

खैर, सोनम कपूर द्वारा बताई गई ये जानकारियां कई महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई जानकारियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.