Anand Ahuja ने मां प्रिया आहूजा संग बेटे Vayu की फोटोज कीं शेयर, दी जन्मदिन की बधाई

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए उनके साथ अपने बेटे वायु की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anand Ahuja ने मां प्रिया आहूजा संग बेटे Vayu की फोटोज कीं शेयर, दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद दोनों ने अगस्त 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। पैरेंट्स बनने के बाद से ही सोनम और आनंद की जिंदगी अपने बेटे के ही इर्द-गिर्द घूम रही है। यही नहीं, आनंद के माता-पिता भी अपने पोते के आगमन से बेहद खुश हैं। हाल ही में, आनंद ने अपनी मां प्रिया आहूजा को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए दादी-पोते की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

sonam

आनंद आहूजा ने अपनी मां को विश किया बर्थडे

दरअसल, 27 फरवरी 2023 को आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां प्रिया आहूजा के जन्मदिन के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में प्रिया अपने पोते वायु को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वायु अपने दादा हरीश आहूजा के साथ दिखाई दे रहे हैं और प्रिया उन्हें लाड़-प्यार करती दिख रही हैं। अन्य तस्वीरों में प्रिया और उनके पति देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आनंद ने कैप्शन में अपनी मां के लिए ए​क प्यार भरा नोट भी लिखा है।

anand mother priya

anand mother priya

anand mother priya

anand mother priya

anand mother priya

उन्होंने लिखा है, ''पिछले 6 महीनों में एनर्जी, प्यार और खुशी की चिंगारी को बढ़ता हुआ देखना कितना जादुई है, क्योंकि आपने अपनी बेटी, बहन और मां की लिस्ट में 'दादी' का खिताब जोड़ा है। दादी मां की भूमिका वास्तव में सबसे जादुई रिश्तों में से एक है। आज आपके जन्मदिन पर आपको अनंत प्यार भेज रहा हूं। अपने उत्सव के दिन भी, आप निस्वार्थ रहती हैं, सच्चे चरित्र के प्रति सच्ची हैं, क्योंकि आप हमें अपने काम की देखभाल के लिए यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं ... कुछ ही हफ्तों में सभी को एक साथ सेलिब्रेट करने का इंतजार नहीं कर सकते। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मां।'' फोटोज शेयर करने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी आनंद की मां को बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी क्रम में समधी अनिल कपूर ने भी अपनी समधन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने आनंद की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे ​प्रिया जी।''

anand

बता दें कि साल 2022 में सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद उनकी सासू मां प्रिया आहूजा ने जल्द ही दादी बनने की एक्साइटमेंट जाहिर की थी। उन्होंने अपनी बहू सोनम की मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “जल्द ही दादी बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इंतजार नहीं कर सकती। लव यू माय बच्चा। भगवान भला करे।” जब सोनम कपूर ने बताया ​पति आनंद आहूजा से क्यों की शादी? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

sonam

जब सोनम ने अपनी सासू मां को विश किया था बर्थडे

साल 2021 में सोनम कपूर ने अपनी सासू मां प्रिया आहूजा को बेहद ही प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सास-बहू काफी खुश नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘मुझे मेरी अद्भुत मां का आशीर्वाद एक बार मिला और दो बार अपनी सास से। निस्वार्थ, धैर्यवान, दयालु, प्रेम करने वाली और बहुत सी अन्य चीजें हैं, जो आपको इतना खास बनाती हैं। हम आपके और आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हैं। मैं सबसे भाग्यशाली बहू हूं। जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं सासू मां! मां मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’ सभी तस्वीरें ​देखने के लिए यहां क्लिक करें।

sonam

फिलहाल, हम भी प्रिया आहूजा को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आनंद द्वारा शेयर की गई दादी-पोते की तस्वीरें आपको ​कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.