नई-नवेली मां सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने फैशन सेंस और शानदार अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह आनंद आहूजा की एक बिंदास पत्नी और अपने बेटे की एक प्यारी मां भी हैं। कपल ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु के आगमन के साथ पैरेंटहुड को गले लगाया था। तब से कपल की जिंदगी उनके बेटे के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। दोनों अक्सर अपने लाडले की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर प्यारी मां ने वायु की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है।
22 मार्च 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ अपने वसंत के समय की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। तस्वीरों में वायु सफेद कपड़े में लिपटे और मैचिंग हुडी व ग्रे कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि, जब वह अपनी मां को हैरानी से देख रहे थे, तो उनके चेहरे की एक झलक दिखाई दी, जो कि काफी मनमोहक थी। सोनम ने शहर के कुछ क्लिक भी साझा किए, जिसमें वसंत की शुरुआत दिखाई दे रही थी, जो मंत्रमुग्ध कर देने वाला लग रहा था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "वसंत आ रहा है ….. @anandahuja #vayusparents #everydayphenomenal।"
19 मार्च 2023 को सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पहले मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलकियां साझा कीं। इस मौके पर उनके पति आनंद आहूजा ने उनके लिए एक प्यारा सा सरप्राइज दिया, जिसमें गुब्बारों और उपहारों के साथ एक खूबसूरती से सजाया गया कमरा शामिल था। इसके अलावा, उपहार के रूप में उन्हें अपने पति से दो किताबें मिली थीं। झलकियां साझा करते हुए सोनम ने अपने पति की तारीफ की थी और उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा पति बताया था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
13 मार्च 2023 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने जीवन से प्यारी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी अपने नन्हे बच्चे वायु के साथ उनका बेडटाइम स्टोरी सेशन। उन्होंने व्हाइट कलर का प्रिंटेड नाइटसूट पहना था, जबकि उनका बेबी बॉय व्हाइट कुर्ते में क्यूट लग रहा था। प्यार करने वाली मां को 'द पेपर डॉल्स' नामक एक कहानी की किताब पढ़ते हुए देखा गया था।
फिलहाल, आप मां सोनम और पिताजी आनंद के साथ वायु के प्यारे वसंत के पलों बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।