सोनी राजदान ने आलिया-रणबीर के प्रपोजल की झलक की शेयर, 2022 की यादों को किया ताजा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने साल 2022 की अपनी यादों की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनी राजदान ने आलिया-रणबीर के प्रपोजल की झलक की शेयर, 2022 की यादों को किया ताजा

साल 2022 बीतने को है और हर कोई इस साल की अपनी खट्टी-मीठी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी क्रम में बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट की पत्नी व एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ने भी अपनी कुछ यादों को फैंस के साथ शेयर किया है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

alia

दरअसल, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने 29 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने साल 2022 के उन पलों की झलकियां दिखाई हैं, जो उनके लिए बेहद खास हैं। इस वीडियो की शुरुआत आलिया-रणबीर के प्रपोजल फोटो से होती है। वीडियो में आगे आलिया भट्ट की हल्दी-मेहंदी की भी झलक देखने को मिलती है।

alia bhatt

alia bhatt

alia bhatt

वहीं आलिया के किसी वेडिंग फंक्शन में सोनी राजदान डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। आगे शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट भी दिख रही हैं। यही नहीं इसमें आलिया की गोद भराई और बेबी बर्थ के बाद 'अमूल दूध' की ओर से मिली बधाई की भी फोटो है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में ​लिखा है, ''फोटो डंप 2022... साल के कुछ हसीन पल हम पीछे छोड़ने जा रहे हैं... और हैप्पी न्यू ईयर पहले से ही!'' हालांकि, सोनी राजदान ने वीडियो शेयर करने के कुछ ही देर बाद इसे डिलीट कर दिया है।

alia bhatt

alia bhatt

alia bhatt

alia bhatt

alia bhatt

इसके पहले, आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा हैंडल से साल 2022 की यादों को शेयर किया था। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा अकाउंट से वीडियो मोंटाज शेयर किया था, जिनमें उनकी शादी से प्रेग्नेंसी तक की खूबसूरत झलकियां देखने को मिली थीं। वीडियो में हमें उनके परिवार और दोस्तों के साथ उनके वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी दिखी थीं। इनके अलावा वीडियो में आलिया की शादी की झलक भी देखी जा सकती है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

alia bhatt

alia bhatt

alia

alia

alia

alia

alia

aliadiet

haldi

alia bhatt

alia bhatt

फिलहाल, आपको सोनी राजदान द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.