सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका को विश किया बर्थडे, फोटो में दिखाई अपने घर की फ्रेम वाली दीवार की झलक

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका के 40वें बर्थडे पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, इसमें उनके घर की फ्रेम वाली दीवार की एक झलक दिख रही है। आइए दिखाते है

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका को विश किया बर्थडे, फोटो में दिखाई अपने घर की फ्रेम वाली दीवार की झलक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार फिल्डिंग के लिए भी जाने जाते रहे हैं। सुरेश न केवल एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, बल्कि एक बहुत सुलझे हुए पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पत्नी और बच्चों के प्रति प्यार को जाहिर करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने 18 जून 2022 को अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना (Priyanka Raina) के 40वें जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके आलीशान बंगले की फ्रेम वाली खूबसूरत दीवार दिख रही है। 

suresh

बता दें कि, सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी रैना की लव स्टोरी बहुत इंटरेस्टिंग है। किसी फिल्म की कहानी की तरह ही ये भी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त थे, साथ ही सुरेश और प्रिंयका के घरवालों के बीच भी अच्छे संबंध थे। हालांकि, बाद में प्रियंका का परिवार पंजाब में शिफ्ट हो गया और दोनों का संपर्क टूट गया, लेकिन किस्मत में दोनों का साथ मिलना लिखा था, इसलिए इनके परिवारवालों ने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना बेहतर समझा और दोनों की शादी करा दी। तब से सुरेश और प्रियंका एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। 

suresh

18 जून 2022 को सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका 40 साल की हो गई हैं। अपनी पत्नी के जन्मदिन पर क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में उनके आलीशान बंगले की खूबसूरत फ्रेम वाली दीवार भी दिख रही है, जिसपर उनकी पत्नी व बच्चों की फोटो फ्रेम लगी हुई हैं। बर्थडे गर्ल को विश करते हुए सुरेश ने लिखा है, "हमारे परिवार के स्तंभ प्रिंयका को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम आपके हर कदम पर आपके साथ हैं, आपको पाकर हम धन्य महसूस करते हैं। हम आपको अभी और हमेशा के लिए बहुत प्यार करते हैं। आपका, रियो, ग्रेसिया और सोनू।"

suresh

(ये भी पढ़ें- न्यू मॉम मोहिना कुमारी ने मदरहुड पर की बात, पहली बार बेटे को गोद में लेने की भावना को किया जाहिर)

पूर्व क्रिकेटर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी प्रियंका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में कपल को एक पार्क में बेंच पर बैठे हुए देखा जा सकता है। सुरेश जहां काली पैंट और सिल्वर कलर के जम्फर में दिख रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी प्रियंका ने गुलाबी और बेबी पिंक चेकर्ड स्वेटशर्ट पहना हुआ है, जिसे उन्होंने डेनिम पैंट के साथ पेयर किया था। सुरेश और प्रियंका साथ में पिक्चर परफेक्ट लग रहे थे। फोटो पर सुरेश ने लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे।''

suresh raina

(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने शेयर की सारा के बचपन की तस्वीर, टियारा में बिलकुल राजकुमारी दिखीं लाडली)

पिछले साल जब प्रियंका 39 साल की हुई थीं, तब भी उनके प्यारे पति सुरेश रैना ने उन्हें दिल को छू लेने वाले कैप्शन के साथ विश किया था। उन्होंने अपने इंस्टा पर प्रियंका की फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो पत्नी प्रियंका रैना। मैं आपको अपनी हमसफर के रूप में पाकर धन्य हूं। तुम मेरा सपना हो, मेरा प्यार और प्रकाश हो और तुमने मुझे पूरा किया है। मुझे, मेरे परिवार और बच्चों मजबूत सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद। एक साथ रहने के कई और वर्षों के लिए चीयर्स, हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं! #जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

suresh raina

(ये भी पढ़ें- सुरेश रैना से शादी करने को राजी नहीं थीं पत्नी प्रियंका, मनाने के लिए करनी पड़ी ये थी मशक्कत)

फिलहाल, हम भी प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, सुरेश और प्रियंका की बॉन्डिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

Picture Credit: Instagram)
 
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.