दुल्हन ने अपनी पंजाबी शादी में पहना पीच कलर का लहंगा, ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' अर्शदीप ढिल्लों ने अपने आनंद-कारज शादी के लिए पीच कलर का लहंगा चुना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका वेडिंग लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने अपनी पंजाबी शादी में पहना पीच कलर का लहंगा, ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

हर एक लड़की के जीवन में शादी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इसके बाद वो अपनी जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करती है। हर दुल्हन का सपना होता है कि, उसकी शादी यादगार हो। हर लम्हा और हर फंक्शन खास हो। ऐसे में जब पंजाबी वेडिंग की बात आती है, तो दुल्हन अपनी शादी के लिए बेस्ट चुनती है।

bride

यहां हम बात करने जा रहे हैं दुल्हन अर्शदीप ढिल्लों की, जिन्होंने अपने प्यार के साथ एक गुरुद्वारे में आनंद-कारज समारोह में शादी रचाई थी। इस खास दिन के लिए दुल्हन ने फेमस डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत नरूला के आउटफिट को चुना था, जिसमें उन्होंने अपने अद्भुत रूप से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना था 'शाही सोने का शरारा', विदाई में मल्टीकलर लहंगे से जीता था दिल)

bride

bride

(ये भी पढ़ें- पंजाबी ​​दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का पीला लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

दुल्हन ने पीच कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे पूरी बाजू की चोली के साथ जोड़ा था, जिसमें बारीक डिज़ाइन की कढ़ाई का काम किया गया था। इस फ्लेयर्ड लहंगे में हरे, लाल और सफेद रेशम, जरी और सीक्विन का उपयोग करके कढ़ाई की गई थी।

bride

bride

अर्शदीप ने अपने वेडिंग आउटफिट को ड्यूल दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसके हेमलाइन पर पैच मोटिफ्स की कढ़ाई की गई थी और उन पर बूटी वर्क किया गया था। जहां, एक दुपट्टा उनके कंधे पर टिका हुआ था, वहीं दूसरा उनके सिर पर पिन किया हुआ था। दुल्हन के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने बोल्ड आईज और लाइट लिप्स का चयन किया था। इसके साथ उन्होंने पीच ब्लश और डार्क आईशैडो का इस्तेमाल करके अपने लुक को कंप्लीट किया था।

bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मोर मोटिफ्स वाला पेस्टल लहंगा, लैवेंडर कलर के कलीरों ने खींचा ध्यान)

इस नवविवाहित दुल्हन ने अपने बड़े दिन पर अपने लुक को निखारने के लिए ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने लाल, सफेद, हरे और आसमानी रंग के पत्थरों से सजा भारी हार और एक चोकर पहना था। अपने लुक को उन्होंने झुमके, माथा-पट्टी, हाथ फूल, चूड़ा, कलीरे और एक नथ से एक्सेसराइज किया था। इस दौरान वो किसी शाही दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

bride

bride

bride

अर्शदीप के दूल्हे की बात करें तो, प्रभजोत ने क्रीम रंग का बंधगला शेरवानी सूट पहना था, जिसमें चांदी के धागे में कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को पगड़ी और मल्टी-टियर पर्ल नेकपीस से पूरा किया था।

bride

ऐसा था अर्शदीप का इंगेजमेंट लुक

अपनी सगाई में भी दुल्हन अर्शदीप ढिल्लों ने रिम्पल और हरप्रीत द्वारा डिज़ाइन किया गया पीले रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी चोली में सोने की ज़री और फूलों के पैटर्न में कढ़ाई थी। वहीं, उनके लहंगे पर नीले और हरे रंग के फ्लोरल मोटिफ्स में कढ़ाई का काम था और हेमलाइन पर गोट्टा-पट्टी का वर्क था। अर्शदीप ने अपने लुक को एक्वा कलर के दुपट्टे के साथ पूरा किया था। इसके बॉर्डर पर शानदार डिटेलिंग थी। 

bride

bride

वहीं, उनके दूल्हे प्रभजोत भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। उन्होंने सुनहरे बटनों से सजे नीले रंग का वेलवेट कोट पहना था। इसे उन्होंने क्रीम कलर की ट्राउजर और ब्राउन लेदर शूज के साथ पेयर किया था।

bride

bride

(ये भी पढ़ें- फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने निकाह में पहना सिल्वर ह्यूड ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी में लगीं अप्सरा)

फिलहाल, आपको अर्शदीप का ये वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Image Courtesy: Sunny Dhiman Photography)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.