एक ऐसी स्थिति की कल्पना करें, जहां एक लड़की, एक लड़के को सालों से जानती हो। उसके साथ हंसती, लड़ती, घूमती और हर छोटी-बड़ी बात पर बहस करती हो और जब वह 25 या 26 साल की हो जाए तो वह उससे प्यार करने लग जाए। फिर उससे शादी करने का फैसला भी कर ले। ऐसे में, वह उस लड़के को अपने जीवनसाथी के रूप में पाकर दुनिया की हर खुशी को उसमें महसूस करेगी।
(ये भी पढ़ें- इस डिजाइनर दुल्हन ने लाल रंग को छोड़ पहना था सुंदर सफेद लहंगा, सहेलियों की ड्रेस भी की थी डिजाइन )
हमारी 'ब्राइड आफ द वीक' विदुषी शर्मा और वीरेन खुल्लर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने सबसे अच्छे दोस्त बनने से लेकर जीवनसाथी बनने तक के सफर को पूरा किया है। आइए जानते हैं कि, अपनी शादी के दिन दुल्हन विदुषी शर्मा ने अपने लिए कैसी ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप का चुनाव किया था।
लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहने के बाद, विदुषी शर्मा और वीरेन खुल्लर ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। विदुषी ने अपने वेडिंग डे पर खूबसूरत दिखने के लिए पीले रंग का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में बहुत सुंदर कढ़ाई की गई थी। उनकी ये ड्रेस मशहूर डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' ने तैयार की थी। विदुषी ने अपने लुक को हल्के मेकअप व स्टोन जड़े ज्वेलरी से पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का 3D लहंगा, कजरारी आंखों में दिखीं खूबसूरत )
शेफ दुल्हन ने पीले रंग का यूनिक लहंगा पहना था, जिसमें सिल्वर फ्लोरल पैटर्न में भारी कढ़ाई की गई थी। विदुषी ने इस लहंगे के साथ मैचिंग का आधी बाजू वाला ब्लाउज पेयर किया था। इसके अलावा, विदुषी ने अपने आउटफिट के साथ दो दुपट्टे लिए थे। एक क्रीम रंग का दुपट्टा कंधे पर और एक पीच कलर का दुपट्टा अपने सिर पर डाला था। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें मांग टीका, नथ, इयररिंग्स, नेकपीस और हैवी स्टोन का चोकर शामिल था।
हाथों को सुंदर दिखाने के लिए दुल्हन ने कलीरे के साथ गोल्डन ओर हरे रंग की चूड़ियां पहनी थीं। इतना ही नहीं, हेयर स्टाइलिस्ट दीपक सिसोदिया ने उनके बालों को एक बन में बांधकर सफेद फूलों से सजाया था। मेकअप आर्टिस्ट आकृति राज चितकारा ने दुल्हन की आंखों को आई-लाइनर के साथ सॉफ्ट गोल्डन टच दिया था। न्यूड लिप्स ने दुल्हन को और भी आकर्षक बना दिया था। इस लुक में विदुषी बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, दूल्हा बने वीरेन खुल्लर ने नारंगी रंग की पगड़ी के साथ मलाईदार-सफेद शेरवानी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी पीले रंग की साड़ी, संगीत लुक ने खींचा ध्यान )
अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए विदुषी ने पीले रंग के आउटफिट का चयन किया था। उन्होंने हैवी कढ़ाई वाली कुर्ती के साथ मैचिंग का शरारा पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने पिंक और व्हाइट फ्लोरल वाली ज्वेलरी पहनी थी। इस ड्रेस के साथ विदुषी ने हल्का मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था।
विदुषी ने पीले व सफेद दुपट्टे और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
अपने मेहंदी समारोह के लिए विदुषी ने अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ लहंगा चुना था। आसमानी नीले रंग के इस लहंगे में जटिल कढ़ाई की गई थी। इसके साथ विदुषी ने फ्यूशिया रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज़ पेयर किया था।
उन्होंने अपने लुक को फ्यूशिया रंग के नेट दुपट्टे और मैचिंग ज्वैलरी के साथ पूरा किया था। विदुषी ने गोल्डन और पन्ना की जो ज्वेलरी पहनी थी, उसमें एक मांग टीका, एक नेकपीस और एक जोड़ी झुमके शामिल थे।
हेयर स्टाइलिस्ट दीपक सिसोदिया ने दुल्हन की इस ड्रेस के अनुसार बालों को हल्का सा कर्ल कर दिया था, तो मेकअप आर्टिस्ट एमेल्डा लेप्चा टम्टा ने उनका हल्का मेकअप करके उन्हें आकर्षक लुक दिया था। वहीं, दूल्हे ने गुलाबी रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। दूल्हे ने इस ड्रेस को 'नेहरू जैकेट' के साथ पेयर किया था।
बेहद खूबसूरत लग रहे इस जोड़े की स्माइल करते हुए फोटो परफेक्ट दिख रही थी। विदुषी शर्मा और वीरेन खुल्लर की शादी के दिन मेन स्टेज के पीछे की गई फूलों की सजावट देखने लायक थी। तो आपको इस दुल्हन की वेडिंग ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।