इस डॉक्टर दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की सफेद साड़ी, बनारसी दुपट्टे ने बढ़ाई सुंदरता

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी में लाल जोड़ा पहनने की पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर अपनी शादी में सफेद साड़ी पहनी थी।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

इस डॉक्टर दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की सफेद साड़ी, बनारसी दुपट्टे ने बढ़ाई सुंदरता

हर लड़की अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है और इसके लिए वह अपने लिए बेस्ट आउटफिट्स और ज्वेलरी का चुनाव करती है। ज्यादातर भारतीय लड़कियां अपनी शादी की ड्रेस रेड या पेस्टल कलर की ही चुनती हैं, शायद ही कोई ऐसी लड़की हो, जो अपने वेडिंग डे पर सफेद या काले रंग की ड्रेस का चुनाव करती हो। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि, सालों से ऐसी परंपरा चली आ रही है कि, शादी में लाल जोड़ा पहनना ही शुभ माना जाता है और सफेद कलर की कोई भी ड्रेस पहनना अशुभ होता है।

Vidyashree Khaire

लेकिन, यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सालों पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर अपनी शादी में सफेद कलर की सब्यसाची साड़ी पहनी थी और उसके साथ बनारसी सिल्क का दुपट्टा पेयर किया था। 

वेडिंग डायरी

मिलिए हमारी दुल्हन विद्याश्री खैरे से, जो कि मुंबई के ठाणे की रहने वाली हैं। विद्याश्री पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने सागर साल्वी से शादी की है। सागर भी पेशे से डॉक्टर हैं। विद्याश्री और सागर ने अपना वेडिंग वेन्यू राजस्थान के उदयपुर शहर को चुना था। उन्होंने (विद्याश्री और सागर) उदयपुर की होटल 'चुंडा पैलेस' में शाही अंदाज में अपनी शादी रचाई थी।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में पहना ब्राइडल लहंगा, मिनिमल मेकअप के साथ दिखीं गॉर्जियस)

Vidyashree Khaire

दुल्हन विद्याश्री ने अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की सफेद कलर की साड़ी पहनी थी। उनकी इस साड़ी में गोल्डन कलर के मिनिमल फ्लोरल पैटर्न के साथ एक गोल्डन गोट्टा-पट्टी की बार्डर थी। दुल्हन ने इस साड़ी के साथ मैजेंटा कलर का एक बनारसी सिल्क का दुपट्टा पेयर किया था।

Vidyashree Khaire

दुल्हन ने अपने इस लुक को खूबसूरत पर्ल ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। उन्होंने दो हैवी नेकलेस, झुमके, ब्राह्मी नथ, मांग टीका और गोल्डन कलर की चूड़ियां पहनी थीं। इसके अलावा, विद्याश्री ने अपने बालों में सुंदर जूड़ा बनाकर उसे लाल गुलाब और अन्य फूलों से सजाया था। विद्याश्री इस सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत और यूनिक दिख रही थीं।  

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शाही शादी में पहना अनोखा राजस्थानी लहंगा, मारवाड़ी लुक में लगीं रॉयल)

मनमोहक संगीत समारोह

the sangeet ceremony

विद्याश्री खैरे ने संगीत समारोह में चमकदार ड्रेस पहनकर अपने लुक को निखारा था। उन्होंने रफल्ड दुपट्टे के साथ रॉयल ब्लू कलर का लहंगा और ऑफ शोल्डर का ब्लाउज पहना था। उनके इस आउटफिट को सीक्विन से सजाया गया था।

The Bride

वहीं, दूल्हे राजा ने दुल्हन की ड्रेस की मैचिंग मिलाते हुए रॉयल ब्लू कलर का बंदगला शेरवानी शूट पहना था। सागर ने अपने इस शेरवानी के साथ सफेद कलर की धोती और छोटे फ्लोरल प्रिंट की नीली दोशाला पेयर की थी। इसके साथ ही, सागर ने व्हाइट पर्ल नेकलेस और ब्लू जूती के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें- इस सिख दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सलवार सूट, बालों में लगाई पारंपरिक परांदी)

मजेदार मेहंदी समारोह

Mehendi ceremony

बात करें मेहंदी समारोह की, तो विद्याश्री ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में गोल्डन कलर का एक खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने अपने इस लहंगे को रेड और गोल्डन कलर की हॉफ स्लीव चोली और नेट के दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उनके लहंगे और चोली में सीक्विन की हैवी कढ़ाई की गई थी, जो कि उन्हें रॉयल लुक दे रही थी। इन तस्वीरों में दुल्हन विद्याश्री को अपनी मेहंदी दिखाते हुए देखा जा सकता है। इनमें वो बहुत ही क्यूट पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

Mehendi ceremony

Mehendi ceremony

Mehendi ceremony

वहीं, उनके होने वाले जीवनसाथी सागर ने मेहंदी समारोह के दौरान सफेद कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। उन्होंने इस ड्रेस को गोल्डन कलर की नेहरू जैकेट और गोल्डन जूतियों के साथ पेयर किया था। सागर की इन जूतियों पर फ्लोरल मोटिफ्स की डिजाइन बनी थी। दिलचस्प बात यह है कि, ​​दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे ने भी अपने हाथों में हल्की मेहंदी की डिजाइन बनवाई थी। 

पारंपरिक चूड़ी समारोह

 bangle ceremony

चूड़ी समारोह के दौरान दुल्हन ने बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी थी। विद्याश्री की इस साड़ी में हरे, लाल, पीले, नारंगी और सुनहरे रंगों का मिश्रण था। उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। खुले बालों में दुल्हन बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

सगाई समारोह

engagement ceremony

विद्याश्री अपनी इंगेजमेंट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने इस खास मौके पर चमकदार पेस्टल पिंक कलर का गाउन पहना था। उनके इस गाउन को चमक वाली चीजों से सजाया गया था। दुल्हन ने अपने इस लुक को एक नग जड़े नेकलेस, झुमके और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया था।

engagement ceremony

वहीं, दूल्हे राजा यानी सागर ने नीले रंग का पैंट-सूट पहना था। सागर ने इस सूट के साथ मैचिंग की टाई पेयर की थी। विद्या और सागर, दोनों ही बिल्कुल राजकुमारी और राजकुमार की तरह दिख रहे थे।

The Bride

वैसे, आपको डॉक्टर दुल्हन विद्याश्री खैरे की शादी की ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.