'FIR' फेम विपुल रॉय बने पिता, पत्नी मेलिस एटिसी ने दिया बेटी को जन्म

हाल ही में, टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'FIR' फेम विपुल रॉय बने पिता, पत्नी मेलिस एटिसी ने दिया बेटी को जन्म

पॉपुलर टीवी एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) पापा बन चुके हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने। हाल ही में, उनकी पत्नी मेलिस एटिसी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के आगमन से दोनों बेहद खुश हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

(ये भी पढ़ें : प्रीति जिंटा ने अपने जुड़वा बच्चों का क्यूट वीडियो किया शेयर, लिखा- 'पहली बारिश का डांस'

पहले तो ये जान लीजिए कि 'एफआईआर', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर विपुल रॉय ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को करीब पांच साल डेट करने के बाद अगस्त 2019 में इस्तांबुल में सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी कर ली थी। अब शादी के एक साल के भीतर ही वह पिता बन चुके हैं।

vipul

(ये भी पढ़ें : सारा अली खान ने पहना 55,000 रुपए का ऑरेंज लहंगा सेट, शादी के लिए है परफेक्ट)

दरअसल, 8 सितंबर 2022 को विपुल रॉय ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर कर अपने घर में बेटी के आगमन की खुशखबरी शेयर की है। इस वीडियो में विपुल के हाथ में उनकी पत्नी मेलिस का हाथ और अंत में उनकी बेटी का हाथ देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ''और यह एक लड़की है। हमारी बच्ची का स्वागत है 08.09.2022 आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'' 

इसके पहले, 31 अगस्त 2022 को विपुल रॉय ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी मेलिस एटिसी की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में एक्टर अपनी वाइफ के बेबी बंप पर किस करते दिख रहे थे। इसे शेयर करते हुए विपुल ने कैप्शन में लिखा था, ''जो कभी सोचा था, वह अब जल्द ही हकीकत बनने के करीब आ रहा है।''

vipul

(ये भी पढ़ें : विक्की कौशल पर क्यों फिदा हुईं कैटरीना? एक्ट्रेस ने किया खुलासा- 'पिछले रिश्तों से मिला सबक')

फिलहाल, हम विपुल और मेलिस को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.