अंकिता भार्गव से भारती सिंह तक इन 11 टीवी एक्ट्रेसेस ने रोका सेरेमनी में सिंपल लुक से बिखेरे जलवे

आज हम आपको उन टीवी एक्ट्रेसेस की रोका सेरेमनी के लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने सिंपल और स्टाइलिश लुक से जलवे बिखेर दिए थे

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अंकिता भार्गव से भारती सिंह तक इन 11 टीवी एक्ट्रेसेस ने रोका सेरेमनी में सिंपल लुक से बिखेरे जलवे

इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि बी-टाउन गॉसिप और ग्लैमर की जगह है। आए दिन हम किसी सेलिब्रिटी के ब्रेकअप तो किसी के लिंकअप की खबर सुनते रहते हैं। लेकिन सेलिब्रिटी की शादी फैंस को हमेशा खुश कर देती है। हालांकि, शादी से पहले की रोका सेरेमनी होने वाले दूल्हा-दुल्हन दोनों की फेवरेट होती है, क्योंकि ये वो स्पेशल मोमेंट होता है, जब दोनों के परिवार वाले कपल की शादी के लिए हामी भरते हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ टेलीविजन एक्ट्रेसेस के रोका सेरेमनी के लुक्स दिखाते हैं, जिसे देखकर हर लड़की इंस्पिरेशन ले सकती है।

1. ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) 

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा रील से रियल लाइफ बनी जोड़ी का परफेक्ट उदाहरण हैं। दोनों सीरियल के किरदार में इतना डूब गए कि असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। कपल ने 27 जनवरी 2021 को अपने इस ब्यूटीफुल रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए रोका सेरेमनी की थी। फोटोज में दोनों ग्रीन आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां नील ने मिंट ग्रीन कुर्ते को व्हाइट पैंट्स के साथ पेयर किया है, वहीं ऐश्वर्या ने भी मैचिंग पलाजो सूट पहना हुआ है।

2. गौहर खान (Gauahar Khan) 

बतौर टीवी एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार के संग ट्रेडिशनल स्टाइल में निकाह किया था। दोनों ने अपनी लव स्टोरी को सीक्रेट रखा था और इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद अपनी रोका सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर करके किया था। इस फोटो में गौहर ने एक फ्लोरल सूट सेट पहना हुआ है, वहीं जैद एक मस्टर्ड कलर की शर्ट में देखे जा सकते हैं। दोनों ने एक बैलून पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है ‘और उसने हां कह दिया’। (ये भी पढ़ें: करिश्‍मा कपूर और रवीना टंडन से अजय देवगन का था अफेयर, एक से तो करने वाले थे शादी, जानें इस बारे में)

gauahar khan roka ceremony

3. अंकिता भार्गव

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने फेमस एक्टर करण पटेल से 3 मई 2015 को शादी की थी। कपल की रोका सेरेमनी 14 मार्च 2015 को हुई थी। इस दौरान अंकिता ने एक मैरून और गोल्ड फ्लोर टच कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। इस मैरून और गोल्ड एम्ब्रॉयडर्ड आउटफिट में अंकिता बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

Ankita Bhargava roka ceremony look

4. भारती सिंह (Bharti Singh)

इंडिया की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने 12 दिसंबर 2017 को हर्ष लिम्बाचिया से शादी कर ली थी। गोवा में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग से पहले भारती की रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा हुआ था। भारती इस दौरान रेड कलर के हैवी एम्ब्रॉयडर्ड स्ट्रेट सूट में काफी ब्यूटीफुल लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने कर्ल्स के साथ पोनीटेल बांधी हुई थी और मिनिमल मेकअप कर रखा था। (ये भी पढ़ें: आलीशान घर में रहती हैं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, देखें अंदर की तस्वीरें)

Bharti Singh roka ceremony look

5. मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) 

पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी की थी। दोनों की भव्य शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसके कुछ समय बाद मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने रोका सेरेमनी की भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में एक सुयश की सोलो फोटो है और दूसरी तस्वीर में उनके साथ मोहिना भी नजर आ रही हैं। अपनी रोका सेरेमनी के लिए मोहिना ने एक पीच कलर की साड़ी पहनी है और उस पर मिंट ग्रीन कलर का नेट दुपट्टा डाल रखा है। इसके साथ ही उन्होंने इसे हैवी मांगटीका और गले में दो मैचिंग नेकलेस डाल कर एक्सेसराइज किया है।

mohena kumari singh

mohena kumari singh roka ceremony

6. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) 

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से 17 जनवरी 2016 को रोका सेरेमनी की थी। ये सेरेमनी चंडीगढ़ में दोनों के परिवारों की मौजूदगी में काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी। कपल की रोका सेरेमनी की तस्वीरें उस दौरान काफी वायरल हुई थीं। इस सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने बेबी पिंक कलर का एक ब्यूटीफुल गाउन पहना हुआ था, जिसके एक्वा ग्रीन बॉर्डर पर काफी हैवी एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। एक्ट्रेस ने इसे हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। (ये भी पढ़ें: स्मृति खन्ना ने बेटी अनायका के लिए बनवाया है 61,000 का स्पेशल पालना, देखें फोटो)

7. शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi)

‘मेरे अंगने में’ फेम एक्टर करण राजपाल और उनकी एसिस्टेंट डायरेक्टर शिवालिका ओबेरॉय ने 15 जनवरी 2018 को बेहद कम लोगों की उपस्थिति में अपनी रोका सेरेमनी की थी। शिवालिका ने इस न्यूज को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके अनाउंस किया था। फोटो में शिवालिका ने एक सिंपल रेड सूट पहना है, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गयी है। साथ ही उन्होंने सिर पर रेड दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक को सिंपल और स्टाइलिश बना रहा है। शिवालिका ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था, “किस के साथ पक्का हो गया। #15thJan2018।”

Shivaleeka Oberoi Bharti roka ceremony look

8. सनाया ईरानी (Sanaya Irani) 

सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने एक्टर के दिल्ली स्थित घर में काफी जल्दबाजी में रोका सेरेमनी की थी। ये सेरेमनी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। इस दौरान सनाया ने पिंक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sanaya Irani roka ceremony look

9. लवलीन कौर (Lavleen Kaur) 

टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन ने 08 मार्च 2018 को एक गुरूद्वारे में अनऑफिशियली रिंग्स अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णामूर्ति को पहनाई थी। अपनी रोका सेरेमनी के लिए लवली ने एक एथनिक सलवार सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने ब्यूटीफुल गोल्डन कलर की चुन्नी पेयर की थी।

Lovey Sasan roka ceremony look

10. पंखुरी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) 

सीरियल ‘रजिया सुल्तान’ फेम एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी ने ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ फेम एक्टर गौतम रोड़े से 5 फरवरी 2018 को शादी की थी। शादी से पहले पंखुरी ने अपनी रोका सेरेमनी के लिए एक येलो कलर की सिंपल सलवार कमीज पहनी थी, जिसे उन्होंने एक खूबसूरत दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

Pankhuri Awathy roka ceremony look

11. अमृता पुरी

‘ऐशा’ सीरियल की एक्ट्रेस अमृता पुरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इम्रून सेठी से बैंगकॉक में 11 नवंबर 2017 को शादी की थी। कपल की रोका सेरेमनी 11 अक्टूबर 2017 को हुई थी। अपने रोका के लिए अमृता ने धोती पैंट स्टाइल का एटायर चूज किया था। इस रेड ड्रेस को उन्होंने फूलों की एक्सेसरीज से पेयर किया था। साथ ही अमृता ने पैरों में गोल्ड कोल्हापुरी चप्पल पहनी थीं, जो उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रही थीं।

Amrita Puri roka ceremony look

तो ये थे टीवी एक्ट्रेसेस के रोका सेरेमनी के लुक्स। आपको इनमें से सबसे ज्यादा किस एक्ट्रेस का लुक अच्छा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.