डेटिंग की अफवाहों के बीच Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna कैफे में मस्ती करते आए नजर

डेटिंग की अफवाहों के बीच रूमर्ड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

डेटिंग की अफवाहों के बीच Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna कैफे में मस्ती करते आए नजर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। हालांकि, दोनों ने कई बार डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया है, लेकिन उनकी लगातार डेट्स और एक-दूसरे के परिवारों के साथ मेलजोल ने हमेशा अफवाहों को बढ़ावा दिया है। खैर, एक बार फिर इस रूमर्ड कपल ने अपने रिश्ते के बारे में अटकलें तेज करा दी हैं, क्योंकि एक कैफे में मस्ती करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया है।

हाल ही में, रूमर्ड कपल रश्मिका और विजय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों अपने दोस्तों के साथ एक कैफे में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में निर्देशक गौतम तिन्नानुरी, आनंद देवरकोंडा और शेर्या वर्मा को भी देखा जा सकता है।

rashmika

विजय और रश्मिका एक साथ बात करते और डिनर का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दोनों की मित्र मंडली एक जैसी है और इन्हें अक्सर एक साथ घूमते हुए देखा जाता है। सिर्फ दोस्त ही नहीं, बल्कि उनका परिवार भी अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। 'पुष्पा' अभिनेत्री विजय के भाई के बहुत करीब हैं और हर फिल्म में उनका सपोर्ट करती हैं। .फिलहाल, विजय और रश्मिका का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की अफवाहें

यह पहली बार नहीं है, जब दोनों को एक साथ देखा गया है। एक साथ छुट्टियां बिताने से लेकर एयरपोर्ट पर साथ दिखने और डिनर डेट तक, विजय और रश्मिका ने हमेशा यह कहने के बावजूद कि वे सिर्फ दोस्त हैं फिर भी अपने रिश्ते से लोगों का ध्यान खींचा है। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों ने 'नया साल 2023' एक साथ मनाया था। उन्होंने अपने नए साल के जश्न की तस्वीरें सेम डेस्टिनेशन से साझा की थीं और फैंस ने अनुमान लगा लिया था कि वे वास्तव में एक साथ थे।

rashmika

विजय और रश्मिका की शादी की अफवाहें भी अक्सर इंटरनेट पर तूफान लाती रहती हैं। पिछले साल अटकलें लगाई गई थीं कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि, विजय देवरकोंडा ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया था और इसे हमेशा की तरह 'बकवास' कहा था।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की अफवाहें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण शुरू हुईं। दोनों ने 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों को अपनी बॉन्डिंग व केमिस्ट्री से मंत्रमुग्ध कर दिया। तब से फैंस इनके आधिकारिक रूप से डेट करने की खबर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक इस पर खुलकर बात नहीं की हैं।

rashmika

जब विजय देवरकोंडा ने रश्मिका को जोर से किया था हग। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.