By Kavita Gosainwal Last Updated:
टीवी पर्सनैलिटी विकास गुप्ता (Vikas Gupta) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं। उनका नाम अब तक कई एक्टर और एक्ट्रेसेस से साथ जुड़ चुका है। इतना ही नही, इनकी पर्सनल लाइफ की वजह से कई बार स्टार्स के बीच सोशल मीडिया पर वॉर भी देखने को मिली है। हाल ही में, विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी (Pratyuksha Banerjee) संग रिश्ते पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में विकास ने अपने बाइसेक्सुअल होने के चलते परिवार से खराब हुए रिश्ते से जुड़े सवाल पर भी बेहद शांति से जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं विकास गुप्ता ने क्या कहा है।
पहले आप ये जान लीजिए कि, विकास गुप्ता कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते घर में आइसोलेट हैं। उन्होंने 4 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘बीइंग पॉजिटिव हमेशा अच्छा नहीं होता है और मेरे केस में तो बिल्कुल भी नहीं। मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। मैं उन सभी लोगों से विनती करता हूं कि, आप अपना कोविड टेस्ट करवा लें, जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।’ जिसके बाद से स्टार्स से लेकर फैंस विकास के स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट लीजा हेडन और उनके पति चाहते हैं चौथा बच्चा, कहा- 'भगवान के एक्ट का है इंतजार')
आइए अब आपको विकास गुप्ता के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले विकास गुप्ता ने 'ई-टाइम्स' को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी संग रिश्ते की सच्चाई बताई है। इस इंटरव्यू में विकास से लड़कियों संग रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो विकास ने बताया कि, वह दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, जिसमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थीं। इसके बाद जब एक्टर से पूछा गया कि, क्या प्रत्युषा आपके बाइसेक्लुअल होने के बारे में जानती थीं? इस पर उन्होंने कहा कि, ‘हमारे ब्रेकअप के बाद प्रत्युषा को इस बारे में पता चला। हम थोड़े समय के लिए साथ थे। ब्रेक-अप की वजह यह होगी कि, कुछ लोगों ने मेरे बारे में प्रत्युषा से बुरा कहा था। लेकिन मैं डीटेल में नहीं जाना चाहता, क्योंकि वह अब नहीं रहीं।’
(ये भी पढ़ें: मीरा राजूपत इन स्टाइलिश ड्रेसेस में लग रहीं बेहद खूबसूरत, शेयर किया प्यारा वीडियो)
इसके आगे विकास ने कहा कि, ‘ब्रेकअप के बाद मैं प्रत्युषा से नाराज था। जब मैंने उन्हें एक बार सड़क पर देखा था, तब मैंने उन्हें इग्नोर कर दिया था। तब उन्होंने मुझसे पूछा था कि, मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं। मुझे प्रत्युषा अच्छी लगती थी और मैं उनके साथ बड़ा प्रोजेक्ट भी करना चाहता था।’
विकास गुप्ता ने दावा किया था कि, उनकी बाइसेक्सुअलिटी की वजह से ही उनकी मां और भाई ने उन्हें नहीं अपनाया है। वहीं, एक्टर की मां ने एक इंटरव्यू में विकास के इस स्टेटमेंट को गलत बताया था। ऐसे में जब इस इंटरव्यू में विकास गुप्ता से उनके भाई और मां संग रिश्ते पर भी सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता नहीं है कि, मेरी मां ने ठीक ऐसा कहा होगा। उनकी अंग्रेजी ठीक नहीं है। ऐसे में उनके जो कुछ कोट्स मीडिया में प्रकाशित हुए हैं, वो सही नहीं हैं। बहरहाल, इस सवाल को साइड में रखते हुए, उनसे ये पूछना चाहिए कि, वह क्यों चले गए हैं। वैसे भी, मैंने अपने परिवार को अपनी जिंदगी के एक बड़े हिस्से से दूर रखने की कोशिश की है। क्योंकि मैंने महसूस किया है, आप कुछ लोगों से बेशक बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वो आपको वापस नहीं मिलता है। प्यार देते रहें और वापस न मिल पाए, तो इंसान खाली हो जाता है।’
(ये भी पढ़ें: जब दीपिका कक्कड़ स्काई साइकलिंग में रोने लगी थीं, पति शोएब इब्राहिम ने शेयर किया अनुभव)
अपनी बात को जारी रखते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि, ‘ऐसा नहीं है कि, हम एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में नहीं हैं। कुछ दिनों पहले तक, मेरे पेरेंट्स मेरे इसी घर में रह रहे थे, जहां से मैं आपसे बात कर रहा हूं। मेरी मां, मेरे भाई के साथ रह रही थीं और वह मालदीव में था, जहां वह फंस गया, क्योंकि उसे COVID हो गया था। मैं नहीं चाहता कि लोग पीड़ित हों और जितना हो सकेगा। मैं मदद करूंगा।’
विकास गुप्ता से आगे पूछा गया कि, उनके माता-पिता को कब पता चला कि, वह बाइसेक्सुअल हैं? उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘सिद्धार्थ को थोड़ा आइडिया था, लेकिन मां को कुछ भी नहीं पता था। मुझे लगता है कि, मेरी मां को इस बारे में साल 2015 में पता चला होगा, जब पार्थ समथान ने मेरे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करवाए थे। लेकिन वह कभी नहीं चाहते थे कि, मैं पब्लिक हो जाऊं, क्योंकि मेरी बहन की शादी राजकोट के एक रूढ़िवादी परिवार में हुई है। उन्हें डर था कि, लोग क्या कहेंगे। आप ये देखिए कि, मुझे मेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में भी नहीं बुलाया गया था, जिसमें मेरी मां गई थीं। ये सबूत था कि, वह लोग मेरे साथ नहीं रहना चाहते थे। वह मेरे बारे में शर्मिंदा महसूस करते हैं। लेकिन आखिर में मैंने ही बात की।’
फिलहाल, अब विकास अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वह कॉन्ट्रोवर्सी में आने से बच नहीं पाते हैं। तो विकास के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।