विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने शेयर कीं हल्दी रस्म की अनदेखी तस्वीरें, फूलों से होली खेलते आए नजर

एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग 18 फरवरी 2022 को शादी रचाई थी। हाल ही में, उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की हैं, आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने शेयर कीं हल्दी रस्म की अनदेखी तस्वीरें, फूलों से होली खेलते आए नजर

पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' फेम एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) 18 फरवरी 2022 को हमेशा के लिए एक हो गए हैं। इस कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब एक्टर ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, आइए आपको दिखाते हैं।

vikrant massey

दरअसल, 20 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई पहली फोटो में विक्रांत और शीतल ठाकुर साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ये उनकी हल्दी की रस्म शरू होने से पहले की तस्वीर है। इस तस्वीर में शीतल जहां पीले रंग के सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, तो विक्रांत भी सफेद कुर्ते में कम नहीं जच रहे हैं।

vikrant massey

अगली तस्वीर में शीतल अपने पति विक्रांत को हल्दी लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं। 

(ये भी पढ़ें- 'होने वाली सास' टीना अंबानी बेटे अनमोल की हल्दी रस्म में लाल रंग की साड़ी में दिखीं खूबसूरत)

 शीतल ठाकुर

इस तस्वीर में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

vikrant massey

अपनी चौथी और आखिरी तस्वीर में विक्रांत और शीतल काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। एक्टर की इन तस्वीरों को देखकर आइडिया लगाया जा सकता है कि, इन दोनों ने अपनी हल्दी की रस्म में कितनी मस्ती की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा कैप्शन में लिखा है, ''कुर्ता फाड़ हल्दी'।

vikrant massey

(ये भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में सुनाई थी प्यारी कविता)

अब बात करें शीतल ठाकुर की तो, उन्होंने भी अपनी हल्दी सेरेमनी की अपने तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जो विक्रांत की तस्वीरों से कुछ अलग हैं। पहली तस्वीर में शीतल की खुशी साफ झलक रही है।

vikrant massey

अपनी दूसरी तस्वीर में शीतल और विक्रांत एक-दूसरे को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

vikrant massey

अपनी हल्दी की तीसरी तस्वीर में शीतल और विक्रांत को फूलों को हवा में उड़ाते हुए देखा जा सकता है। दोनों इस अंदाज में काफी प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया- ''हमारी हल्दी''।

vikrant masssey

ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने काफी वक्त तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा था, जिसके बाद साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग कर चुके विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सगाई करने का खुलासा एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान किया था। उन्होंने कहा था कि, ''हमने बहुत छोटा और एक प्राइवेट फंक्शन रखा था। मैं सही समय पर शादी और हर चीज के बारे में बात करूंगा।'' एक्टर के इस फंक्शन में उनके बेहद ही क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर्स इसमें शामिल हुए थे।

vikrant massey

जो लोग शीतल ठाकुर के बारे में जयादा नहीं जानते तो हम उन्हें बता दें कि, विक्रांत की वाइफ शीतल ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' के पहले सीज़न में जबरदस्त काम किया था। तब से लेकर अब तक लगातार दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

vikrant massey

(ये भी पढ़ें- सिंगर अफसाना खान ने मंगेतर साज संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में काफी खूबसूरत दिखा कपल)

फिलहाल, हम विक्रांत और शीतल को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको इन दोनों की हल्दी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Vikrant Massey,Sheetal Thakur)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.