Vinod Khanna-Amrita Singh की अधूरी लव स्टोरी: शादी करने के लिए तैयार था कपल, धर्म बना था अड़चन

यहां हम आपको दिग्गज दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना और अमृता सिंह की अधूरी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका अंत बेहद दुखद हुआ था।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Vinod Khanna-Amrita Singh की अधूरी लव स्टोरी: शादी करने के लिए तैयार था कपल, धर्म बना था अड़चन

दिग्गज दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना (Vinod Khanna) भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर (अब पाकिस्तान में) में जन्मे विनोद खन्ना का परिवार 1947 में विभाजन के दौरान बंबई आ गया था और बाकी तो सब जानते ही हैं। 1970 के दशक में विनोद खन्ना बॉलीवुड के एक सुपरस्टार बनकर उभरे, जिनका स्टारडम ऐसा था कि थिएटर्स को हाउसफुल करने के लिए सिर्फ उनका नाम ही काफी होता था। 

हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह एकमात्र ऐसे अभिनेता थे, जो 'नंबर 1' बनने की दौड़ से हमेशा दूर रहे। लोग उनकी विनम्रता पर फिदा थे। शोबिज की सारी चमक-दमक के अलावा, विनोद खन्ना के जीवन का एक पन्ना अभी भी कई लोगों के लिए काफी अनजाना सा है और ये वो कहानी है, जो काफी इंटरेस्टिंग है। 

vinod khanna

दरअसल, हम बात कर रहे हैं विनोद खन्ना के पंजाबी अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अफेयर के बारे में, जिनका नाम कथित तौर पर रवि शास्त्री, सनी देओल और यहां तक कि अनिल कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, सुपरस्टार विनोद खन्ना के साथ उनका रिश्ता सबसे रोमांचक था।

जब अमृता सिंह को विनोद खन्ना से हो गया था प्यार

अपनी पीढ़ी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अमृता सिंह, विनोद खन्ना से पहली बार उनकी फिल्म 'बंटवारा' के सेट पर मिली थीं, जिसका निर्देशन जे.पी.दत्ता ने किया था। अपनी पहली मुलाकात के दौरान, फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी एक्ट्रेस की तरह अमृता भी विनोद खन्ना की पर्सनैलिटी से काफी इम्प्रेस हो गई थीं। हालांकि, उस समय तक उनकी सगाई फेमस क्रिकेटर रवि शास्त्री से हो चुकी थी।

vinod khanna

विनोद खन्ना की लव लाइफ: करियर के पीक पर बन गए थे संन्यासी, की थी दो शादियां, पढ़ें पूरी स्टोरी

अमृता सिंह ने विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'बंटवारा' साइन करने के बाद मजाक में अपने तत्कालीन क्रिकेटर-मंगेतर को सावधान रहने को कहा था। हालांकि, रवि शास्त्री काफी निश्चिंत थे और उन्होंने अमृता से कहा था कि भले ही वह पूरी कोशिश करें, लेकिन विनोद खन्ना को उनसे प्यार नहीं होगा। उन्होंने कहा था, "कोशिश करने पर भी आप विनोद खन्ना को कभी नहीं पा सकतीं!"

विनोद खन्ना को इम्प्रेस करने में फेल होने पर रवि के पास वापस लौट गई थीं अमृता

जब रवि शास्त्री ने अमृता सिंह से कहा था कि विनोद खन्ना उनकी लीग से बाहर हैं, तो यह बात अभिनेत्री के दिल में एक तीर की तरह उतर गई थी। इसके पीछे कारण यह था कि अमृता के मन में पहले से ही विनोद खन्ना के लिए फीलिंग्स थीं और रवि से ऐसे बयान सुनना उनके लिए काफी दिल तोड़ देने वाला था, लेकिन आख़िरकार क्रिकेटर ने जो भविष्यवाणी की थी, वो सच साबित हुई। अपनी फिल्म 'बंटवारा' के पैक-अप के बाद विनोद ने अमृता में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

amrita-ravi shastri

ऐसा नहीं था कि अमृता सिंह ने विनोद को इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं की, लेकिन उनके ऐसा करने के बाद भी विनोद खन्ना उनकी ओर आकर्षित नहीं हुए। इसके बाद, अमृता ने अपने सपनों को त्यागकर रवि शास्त्री से शादी करने का फैसला किया, जो उनके अनुसार उनके लिए परफेक्ट जीवनसाथी थे। हालांकि, जब वह क्रिकेटर के पास वापस गईं, तो उन्हें एहसास हुआ कि वह और रवि एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे। इसके बाद दोनों ने अपनी सगाई तोड़ दी थी।

जब विनोद खन्ना के प्रति अमृता सिंह की कोशिशें लाई रंग

कई महीने बीत गए और विनोद-अमृता अपनी दूसरी फिल्म के सेट पर फिर से मिले। हालांकि, इस बार अमृता सिंह के प्रति विनोद खन्ना के व्यवहार में थोड़ा बदलाव आया। सुपरस्टार अपनी बातचीत के दौरान अधिक खुश रहते थे। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उनकी फिल्म 'बंटवारा' के सेट पर अमृता के प्रयास आखिरकार सफल हुए और यह जानकर अभिनेत्री सातवें आसमान पर थीं।

amrita singh

विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल व अक्षय के साथ की अनदेखी फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को स्वीकार कर लिया और डेटिंग शुरू कर दी। उम्र में 12 साल का बड़ा फासला होने के बावजूद विनोद खन्ना और अमृता सिंह एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। कपल अपने रिश्ते को लेकर इतना गंभीर था कि कथित तौर पर वे शादी करने की योजना बना रहे थे। जल्द ही दोनों के अफेयर की खबरें अखबारों में छा गईं। लोगों ने विनोद खन्ना की गीतांजलि से पहली शादी के बारे में भी बात करना शुरू कर दिया। हालांकि, जब वह अमृता से मिले थे, उस वक्त वह सिंगल थे, क्योंकि 1985 में ही उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था।

जब धर्म बना विनोद खन्ना और अमृता सिंह की शादी में अड़चन

अमृता सिंह और विनोद खन्ना के रिश्ते में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था। दोनों का फैनबेस उनकी शादी के लिए एक्साइटेड भी था। तभी उनकी शादी के ख्याल को अमृता की मां रुखसाना सुल्तान ने कुचल दिया। अभिनेत्री की मां अपनी बेटी और विनोद खन्ना के बीच 12 साल की उम्र का अंतर बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इसके अलावा, उन्होंने विनोद के पहले तलाक की वजह से भी इस रिश्ते से इनकार कर दिया। अमृता और विनोद की शादी की उम्मीदों के ताबूत में आखिरी कील विनोद का धर्म था।

vinod khanna-amrita singh

एक रिपोर्ट की मानें, तो अमृता की मां अपनी बेटी के लिए एक उपयुक्त मुस्लिम लड़का ढूंढना चाहती थीं और वह अपनी बेटी के हिंदू लड़के से शादी करने के फैसले के खिलाफ थीं। अमृता की लगातार कोशिशों के बावजूद रुखसाना सुल्तान अपने फैसले पर डटी रहीं। परिणामस्वरूप, अभिनेत्री की मां के लगातार इनकार के बाद कपल को अलग होना पड़ा। इस​के बाद जहां अमृता ने सैफ अली खान के साथ शादी कर ली और कुछ वर्षों के बाद उनसे अलग हो गईं। वहीं विनोद को कविता दफ्तरी की बाहों में प्यार मिला था।

vinod khanna

जब विनोद खन्ना एक बेडरूम किसिंग सीन के वक्त डिंपल कपाड़िया पर खो बैठे थे नियंत्रण, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दुर्भाग्य से, 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। फिलहाल, अमृता और विनोद की अधूरी लव स्टोरी पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.