विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला, खोलेंगे आलीशान रेस्टोरेंट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुंबई के 'गौरी कुंज' में एक रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का बंगला किराए पर लिया है। आइए इस बारे में बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

विराट कोहली ने किराए पर लिया किशोर कुमार का बंगला, खोलेंगे आलीशान रेस्टोरेंट

हिंदी सिनेमा के दिवंगत सिंगर व एक्टर किशोर कुमार (Kishore Kumar) को कौन नहीं जानता है। आज भी उनके गाने लोगों की जुबान पर हैं। किशोर कुमार के दीवानों की संख्या आज भी लाखों में है और इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल है। अब खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली ने किशोर कुमार के बंगले का एक हिस्सा किराए पर लिया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

किशोर कुमार

(ये भी पढ़ें- 'दीया और बाती' फेम प्राची तेहलान ने पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत, टूटने के कगार पर है शादी)

पहले तो ये जान लीजिए कि विराट कोहली को 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट' में 14 साल पूरे हो चुके हैं। 14 साल पहले यानी साल 2008 में कोहली ने 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट' में डेब्यू किया था। उस वक्त कोहली की उम्र केवल 19 साल थी। आज विराट क्रिकेट के अलावा कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा, उनकी खुद की भी कई कंपनियां हैं, जिनमें से एक 'one8' है। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग शादी रचाई थी और शादी के 3 साल बाद उन्होंने अपने जीवन में एक नन्ही परी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

अब बात करते हैं विराट के नए प्लान के बारे में। दरअसल, किंग कोहली एक रेस्टोरेंट बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने मुंबई के जुहू में मौजूद सिंगर किशोर कुमार के बंगले का एक हिस्सा किराए पर लिया है। इस बात की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है।

kishore kumar

खबरों के मुताबिक, विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट का काम आधे से ज्यादा पूरा हो गया है। कोहली ने इस बंगले में काफी ज्यादा फेरबदल करवाए हैं, जिससे इस बात की पूरी उम्मीद है कि कोहली का ये रेस्टोरेंस्ट काफी बड़ा और आलीशान होने वाला है। हालांकि, इस बात का ऐलान अभी विराट कोहली ने नहीं किया है।

virat

(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर उनकी मां और बहनें प्रेयर मीट में हुईं शामिल, चेहरे पर दिखा गम)

इस खबर की पुष्टि करते हुए किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बताया, ''इस मामले की शुरुआत उस दौरान हुई, जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमित ने विराट कोहली से खास मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात के दौरान रेस्टोरेंट के विषय पर एक खास चर्चा हुई थी, जिसके बाद उन्होंने विराट कोहली को यह बंगला 5 सालों के लिए किराए पर दिया है।''

एक तरह से देखा जाए तो कोहली ने अपने रेस्टोरेंट के लिए काफी अच्छी जगह को पसंद किया है, क्योंकि यह जगह पहले से ही एक प्रतिष्ठित स्थान है, जहां एक समय पर दिवंगत सिंगर किशोर कुमार रहा करते थे। जाहिर है, लोग हर हाल में यहां आना पसंद करेंगे।

विराट

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदी 19 करोड़ रुपए की संपत्ति, बनवाएंगे फार्महाउस)

खैर, हमें विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग और तस्वीरों का इंतजार रहेगा। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.