Rohit Sharma से Virat Kohli तक: वो भारतीय क्रिकेटर्स, जिन्हें BCCI से मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

यहां हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती हैं। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rohit Sharma से Virat Kohli तक: वो भारतीय क्रिकेटर्स, जिन्हें BCCI से मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह लोगों के लिए एक इमोशन है, खासकर विश्व कप। हर कोई इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार करता है और हर जीत को एक मील के पत्थर की तरह मनाता है। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट सबसे अधिक वेतन पाने वाला पेशा है और यदि कोई बेहतरीन क्रिकेटर है, तो उसे करोड़ों में भुगतान किया जाता है।

बहुत से लोग नहीं जानते कि 'बीसीसीआई' क्रिकेटर्स को शानदार सैलरी देता है, जिसकी वजह से क्रिकेटर्स सालाना करोड़ों रुपए कमाते हैं। प्रति मैच फीस के अलावा, भारतीय क्रिकेटरों को उनके कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, वार्षिक वेतन मिलता है। 'जीक्यू' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेड 'ए+' में शामिल खिलाड़ियों को हर साल 7 करोड़ रुपए दिए जाते हैं, जबकि ग्रेड 'ए' वालों को 5 करोड़, ग्रेड 'बी' और 'सी' कॉन्ट्रैक्ट वालों को 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। 

INDIAN TEAM

आइए जानते हैं उन चार क्रिकेटरों के बारे में, जिन्हें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।

1. रोहित शर्मा कमाते हैं 7 करोड़ सालाना

मशहूर क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी बेहतरीन गेमिंग स्किल्स की वजह से जाने जाते हैं। 36 वर्षीय क्रिकेटर ने टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं। वह भारत के उन चार क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने 2023 में 'बीसीसीआई' से ग्रेड 'ए+' कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। इसलिए उन्हें बोर्ड की तरफ से हर साल 7 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

ROHIT SHARMA

Rohit Sharma से Virat Kohli तक: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

2. विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। विराट ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा नाम बनाया है, ये वही शख्स हैं जिन्होंने हाल ही में सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। उनके विस्फोटक बल्लेबाजी कौशल और पिच पर असाधारण फील्डिंग के कारण, 'बीसीसीआई' ने उन्हें ग्रेड 'ए+' कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है और उन्हें भी 7 करोड़ प्रति वर्ष मिलते हैं।

VIRAT KOHLI

WC 2023: Shubman Gill से Ishan Kishan तक, जानें नए क्रिकेटर्स की सैलरी और नेट वर्थ के बारे में

3. रवींद्र जड़ेजा

रवींद्र जडेजा को घातक स्पिनर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने '2023 विश्व कप' में शानदार परफॉर्मेंस दी है। इस साल की शुरुआत में रवींद्र जडेजा को 'बीसीसीआई' द्वारा ग्रेड 'ए' से ग्रेड 'ए+' में पदोन्नत किया गया था। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने 'आईसीसी विश्व कप 2023' में अब तक 14 विकेट लिए हैं। वह भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड से 7 करोड़ रुपए वार्षिक वेतन पाते हैं।

JADEJA

4. जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम में एक और अहम खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह। उन्हें एक अद्भुत गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में पिता बनने वाले क्रिकेटर को 2023 की शुरुआत में 'बीसीसीआई' द्वारा ग्रेड 'ए+' श्रेणी में शामिल किया गया था, जो उन्हें प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपए वेतन का हकदार बनाता है।

BUMRAH

MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

फिलहाल, इन खिलाड़ियों में से आपका फेवरेट खिलाड़ी कौन है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.